फिनिक्स मिल्स (Phoenix Mills) ने अहमदाबाद में अपना नया मॉल खोला है। फिनिक्स मिल्स द्वारा अहमदाबाद में खोले गये नये मॉल का नाम पैलेडियम मॉल है। कंपनी के इस नये मॉल में अच्छी खासी जगह उपलब्ध कराई गई है। पैलेडियम मॉल कुल मिलाकर 7 लाख 50 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस मॉल के खुलने के साथ ही कंपनी की अन्य शहरों में भी मॉल खोलने की योजना है। कंपनी आने वाले दिनों में चार और शहरों में मॉल खोलेगी। कंपनी द्वारा नया मॉल खोलने के बाद इसके स्टॉक पर एक्शन देखने को मिला। कंपनी का स्टॉक करीब 2 प्रतिशत उछल गया। कंपनी ने पैलेडियम मॉल में 850 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
