Pine Labs Share Price: फिनटेक कंपनी के शेयर में 20% उछाल का दम! इनवेस्टेक ने 'बाय' के साथ शुरू किया कवरेज

Pine Labs Share Price: पाइन लैब्स को कवर करने वाले 10 एनालिस्ट्स में से 8 ने स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग दी है। कंपनी नवंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। कंपनी का EBITDA मार्जिन वित्त वर्ष 2025-26 में 13 प्रतिशत रहा

अपडेटेड Aug 27, 2026 पर 9:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
27 अगस्त को Pine Labs के शेयरों में तेजी है।

फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स लिमिटेड के शेयरों में आगे 20 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज फर्म इनवेस्टेक ने इस स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। टारगेट प्राइस 200 रुपये प्रति शेयर रखा है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है। 27 अगस्त को पाइन लैब्स के शेयरों में तेजी है। BSE पर शेयर शुरुआती कारोबार में पिछले बंद भाव से 3.4 प्रतिशत तक उछलकर 172.65 रुपये के हाई तक गया।

Pine Labs मुख्यतः PoS (पॉइंट ऑफ सेल) टर्मिनल के जरिए ऑफलाइन पेमेंट्स पर फोकस्ड रही है। लेकिन अब इसने अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार किया है, जैसे कि ऑनलाइन पेमेंट्स (Fave), बाय नाउ पे लेटर सर्विसेज, इनवॉइस मैनेजमेंट, गिफ्टिंग सॉल्यूशंस आदि।

इनवेस्टेक ने पाइन लैब्स को मर्चेंट्स पर फोकस करने वाला एक प्रमुख फिनटेक प्लेटफॉर्म बताया है। कंपनी के पास 20 लाख से ज्यादा POS टर्मिनल हैं और इसका मार्केट शेयर 17 प्रतिशत है। कंपनी एंटरप्राइज मर्चेंट सेगमेंट में भी मजबूत स्थिति में है और इसका मार्केट शेयर 60 प्रतिशत से ज्यादा है।


Pine Labs को लेकर ब्रोकरेज के और क्या तर्क

ब्रोकरेज का कहना है कि पाइन लैब्स ने अपने मर्चेंट बेस का इस्तेमाल करके कई वैल्यू-एडेड सर्विस क्रिएट की हैं, जिनमें POS फाइनेंसिंग जैसे अफोर्डेबिलिटी सॉल्यूशन शामिल हैं। कंपनी 450 से ज्यादा ब्रांड्स और 40 से ज्यादा वित्तीय संस्थानों के साथ काम करती है। यह ऑफलाइन व्हाइट-गुड्स 'बाय-नाउ-पे-लेटर' (BNPL) ट्रांजेक्शन का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा प्रोसेस करती है। इनवेस्टेक के अनुसार, पाइन लैब्स ने गिफ्ट कार्ड प्रोसेसिंग में 90 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ लीडरशिप पोजिशन हासिल की है। साथ ही व्यापक प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट सेगमेंट में भी यह लीडर है।

कंपनी का EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) मार्जिन वित्त वर्ष 2025-26 में 13 प्रतिशत रहा। प्रॉफिट आफ्टर टैक्स मार्जिन 4 प्रतिशत तक पहुंच गया। इनवेस्टेक को उम्मीद है कि पाइन लैब्स FY26 और FY29E के बीच रेवेन्यू में 20 प्रतिशत की CAGR (कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट) हासिल करेगी। FY29E तक प्रॉफिट आफ्टर टैक्स मार्जिन सुधरकर 14 प्रतिशत होने की उम्मीद है।

Stocks to Watch: Sensex की मंथली एक्सपायरी; Groww, IRB Infra और Vedanta समेत ये 18 शेयर फोकस में

शेयर एक महीने में 16 प्रतिशत मजबूत

पाइन लैब्स को कवर करने वाले 10 एनालिस्ट्स में से 8 ने स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग दी है। 2 ने 'होल्ड' रेटिंग दी है। कंपनी नवंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 3,900.17 करोड़ रुपये का था। कंपनी का मार्केट कैप 19800 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर साल 2026 में अब तक 26 प्रतिशत नीचे आया है। वहीं एक महीने में यह 16 प्रतिशत चढ़ा है। एक सप्ताह में भाव 8 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।