फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स लिमिटेड के शेयरों में आगे 18 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज फर्म इनवेस्टेक ने इस स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। टारगेट प्राइस 200 रुपये प्रति शेयर रखा है। यह शेयर के बंद भाव से करीब 18 प्रतिशत ज्यादा है। 27 अगस्त को पाइन लैब्स के शेयरों में तेजी है। BSE पर शेयर दिन में पिछले बंद भाव से 3.6 प्रतिशत तक उछलकर 173 रुपये के हाई तक गया। बाद में 1.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 169.55 रुपये पर सेटल हुआ।
