Get App

Pine Labs Share Price: मोतीलाल ओसवाल को दिख रहा जबरदस्त दम, बुल केस में 70% तक उछाल की जताई उम्मीद

Pine Labs Share Price: मोतीलाल ओसवाल को यह भी उम्मीद है कि पर्सन-टू-मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू होने से Pine Labs को फायदा होगा। ब्रोकरेज का मानना है कि पाइन लैब्स भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम के लगातार विस्तार से फायदा उठाने की अच्छी स्थिति में है।

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 21, 2026 पर 11:29 AM
Pine Labs Share Price: मोतीलाल ओसवाल को दिख रहा जबरदस्त दम, बुल केस में 70% तक उछाल की जताई उम्मीद
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY26 और FY28 के बीच Pine Labs का रेवेन्यू लगभग 24% की CAGR से बढ़ेगा।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स के शेयर पर बुलिश है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। प्राइस टारगेट ₹250 प्रति शेयर रखा है। यह शेयर की पिछली क्लोजिंग से लगभग 30% ज्यादा है। ब्रोकरेज ने 'बुल-केस' सिनेरियो (सबसे अच्छे हालात) में वित्त वर्ष 2028 के लिए ₹330 का प्राइस टारगेट तय किया है। यह स्टॉक के पिछले क्लोजिंग प्राइस से लगभग 70% ज्यादा है। 21 सितंबर को पाइन लैब्स के शेयर में लगभग 2 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 195.70 रुपये के हाई तक गया।

कंपनी नवंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 3,900.17 करोड़ रुपये का था। कंपनी का मार्केट कैप 22300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर एक महीने में 23 प्रतिशत चढ़ा है। ब्रोकरेज के अनुसार, Pine Labs भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम के लगातार विस्तार से फायदा उठाने की अच्छी स्थिति में है। अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो और मर्चेंट्स, ब्रांड्स और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के साथ मजबूत संबंध कंपनी को पारंपरिक पेमेंट प्रोसेसिंग के अलावा कमाई के कई रास्ते देते हैं।

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में Pine Labs के पास 10 लाख से ज्यादा मर्चेंट थे, ग्रॉस ट्रांजेक्शन वैल्यू (GTV) ₹17.2 लाख करोड़ थी और 7.4 अरब ट्रांजेक्शन हुए थे। कंपनी मर्चेंट सेगमेंट में भी विस्तार कर रही है, जिसमें अधिग्रहण और इंटरनेशनल इश्यूइंग बिजनेस की ग्रोथ से मदद मिल रही है।

24% CAGR से बढ़ सकता है Pine Labs का रेवेन्यू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें