Pine Labs Share Price : ब्रोकरेज के पॉजिटिव रुख के चलते 4% भागा शेयर, जानिए क्या है टारगेट प्राइस

Pine Labs Share Price : ग्रोथ आउटलुक को लेकर ब्रोकरेज के पॉजिटिव रुख के चलते पाइन लैब्स के शेयर में 4% की तेजी देखने को मिल रही है। Citi और ​​UBS ने स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी है। कंपनी के मैनेजमेंट द्वारा ग्रोथ स्ट्रेटेजी की रूपरेखा पेश करने और मजबूत गाइडेंस के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने पाइन लैब्स के आउटलुक पर बुलिश नजरिया रखा है

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 12:46 PM
Pine Labs share outlook : UBS का यह भी कहना है कि Pine Labs अपनी EMI-on-UPI सर्विस का दायरा बढ़ा रही है। इससे कंपनी को अपना मुनाफा बनाए रखने में मदद मिल सकती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Pine Labs Share Price : निवेशकों की बैठक के बाद ब्रोकरेज फर्मों द्वारा फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स लिमिटेड के शेयरों पर बुलिश नजरिये को दोहराने के बाद बुधवार को कंपनी के शेयरों में 4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है। एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी को सभी तरह के भुगतान सुविधा,मजबूत मर्चेंट सॉल्यूशन और किफायती उत्पादों में मजबूत ग्रोथ संभावनाओं का फायदा मिलेगा।

    पाइन लैब्स का शेयर आज सेशन के दौरान इंट्राडे में 4.3 प्रतिशत बढ़कर 156.6 रुपये तक पहुंचा,लेकिन बाद में यह बढ़त कुछ कम हो गई। फिलहाल 12.30 बजे के आसपास यह शेयर 1.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 152.3 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस रिकवरी के बावजूद,पिछले एक साल में शेयर में लगभग 39 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी 50 में इसी अवधि में 3.1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

    निवेशकों की बैठक के बाद ब्रोकरेज फर्मों द्वारा फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स लिमिटेड के शेयरों पर बुलिश नजरिये को दोहराने के बाद बुधवार को कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई है। UBS ने इस स्टॉक पर 220 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी "बाय"रेटिंग बनाए रखी है। जिसका मतलब है कि इसमें 44 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त की संभावना है। Citi ने भी 235 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी "बाय" कॉल बरकरार रखी है,जिसका मतलब है कि मौजूदा स्तरों से इसमें 54 प्रतिशत की बढ़त हो सकती है।


    UBS  की राय

    UBS का कहना है कि पाइन लैब्स मध्यम आकार के उद्यमों को टारगेट करके और सरकारी सेक्टर व तेल मार्केटिंग कंपनियों में अपनी पॉइंट-ऑफ-सेल (PoS) सेवाओं का विस्तार करते अपने मुख्य सब्सक्रिप्शन बिज़नेस को बढ़ा रही है। ब्रोकरेज ने कंपनी के किफायती बिजनेस (affordability business) को ग्रोथ का मुख्य कारण बताया है। ब्रोकरेज का कहना है कि FY26 में इसकी ग्रॉस मर्चेंडाइज़ वैल्यू (GMV) सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 740 अरब रुपये हो गई है।

    UBS का यह भी कहना है कि Pine Labs अपनी EMI-on-UPI सर्विस का दायरा बढ़ा रही है। इससे कंपनी को अपना मुनाफा बनाए रखने में मदद मिल सकती है,क्योंकि इसके ज्यादातर कस्टमर ट्रांज़ैक्शन अब UPI इकोसिस्टम की ओर बढ़ रहे हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि इश्यूइंग और एक्वायरिंग बिज़नेस में Pine Labs को लंबे समय से चले आ रहे मर्चेंट रिश्तों और मज़बूत टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म होने का फायदा मिल रहा है। कंपनी ने इंडस्ट्री में आने वाले संभावित बदलावों से निपटने के लिए AI-बेस्ड ट्रांज़ैक्शन सिस्टम भी पेश किए हैं।

    ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के मैनेजमेंट ने मार्जिन बढ़ने के साथ-साथ 20 परसेंट से ज्यादा रेवेन्यू ग्रोथ का अपना गाइडेंस बनाए रखा है और उसे उम्मीद है कि FY26 और FY28 के बीच पाइन लैब्स का रेवेन्यू 19 फीसदी की कंपाउंडेड एनुअल रेट से बढ़ेगी।

     सिटी (Citi) की राय

    उधर सिटी (Citi) का कहना है कि B2B फिनटेक कंपनियों के लिए मॉनेटाइज़ेशन का माहौल बेहतर हो रहा है। ऐसे में लगता है कि पाइन लैब्स (Pine Labs) के पास अपने मर्चेंट,बैंकिंग और ब्रांड पार्टनरशिप में 'अटैच रेट'(attach rates)बढ़ाने के मौके हैं। ब्रोकरेज का अनुमान है कि इसका एडजस्टेड EBITDA मार्जिन FY27 में बढ़कर 26 प्रतिशत और FY28 में 30 प्रतिशत हो जाएगा।

    एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की राय

    एक दूसरे ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने इस स्टॉक पर अपनी "बाय" रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस 225 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY26 से FY28 के बीच पाइन लैब्स का रेवेन्यू 20.3 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ेगा,जबकि इसी दौरान EBITDA के 41.8 प्रतिशत की CAGR से बढ़ने का अनुमान है।

     

    Trent Share Price : 5% चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ शेयर, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की राय

     

    डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।