Trent Share Price : ट्रेंट के शेयर में आज तेजी बनी हुई है। यह शेयर करीब 5 फीसदी चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल है। फिलहाल 11.20 बजे के आसपास यह शेयर 132 रुपए यानी 4.53 फीसदी की तेजी के साथ 3030 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 3,038.80 रुपए और दिन का लो 2,905 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 4,174 रुपए और 52 वीक लो 2,183.67 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 2,244,192 शेयर और मार्केट कैप 161,516 करोड़ रुपए पर है।
FY26 में TRENT का प्रदर्शन
FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 19% और मुनाफा 24% बढ़ा है। FY26 में स्टोर्स 1,286 तक पहुंचे और 321 शहरों में मौजूदगी रही है। कुल रिटेल एरिया 17.7 मिलियन वर्ग फुट से ज्यादा हो गया है। FY26 में 289 नए स्टोर्स और 79 नए शहर जुड़े हैं। रेवेन्यू में इमर्जिंग कैटेगरी की हिस्सेदारी अब 20% हो गई है। फुटवियर,इनरवियर और ब्यूटी तेजी से बढ़ने वाले सेगमेंट रहे है।
FY26 सालाना रिपोर्ट : वेस्टसाइड
वेस्टसाइड के 300 स्टोर्स हो गए हैं। इसका फोकस प्रीमियम लाइफस्टाइल पर है। Q4 में ऑनलाइन ग्रोथ 25% रही है।
FY26 सालाना रिपोर्ट : जूडियो
इसके 963 स्टोर्स (+ UAE में 6 स्टोर्स) हो गए हैं। FY26 में 212 नेट स्टोर्स जोड़े गए हैं। 218 नए शहरों में स्टोर्स खोले हैं। 80%+ स्टोर्स टियर II और टियर III शहरों में खुले हैं।
स्टार (ग्रॉसरी) ओन-ब्रांड रेवेन्यू 73%+ रहा है। पोजिशनिंग मजबूत है।
TRENT पर CITI की बिकवाली की राय है। स्टॉक के लिए इसने 2,733 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि सभी कैटेगरी में डिमांड ग्रोथ अच्छी रही है। महंगाई का असर मैनेजेबल है,लेकिन मार्केट शेयर में बदलाव संभव है। स्टार बिजनेस बेहतर स्थिति में है और लॉन्ग टर्म पोटेंशियल मजबूत है।
शेयर की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में ये शेयर 10.10 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 11 फीसदी की तेजी आई है। तीन महीने में ये शेयर 25 फीसदी भागा है। वहीं, इस साल अब तक ये शेयर 6.29 फीसदी भागा है। जबकि, 1 साल में यह शेयर 19 फीसदी टूटा है। हालांकि, 3 साल में इसमें 165 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।