Pine Labs Share Price : ब्लॉक विंडो में डील होने से पाइन लैब्स में जोरदार खरीदारी आई है। इस शेयर में करीब 900 करोड़ का सौदा हुआ है। इस सौदे में मास्टरकार्ड एशिया के 4% हिस्सा बेचने की खबरें है। इस खबर के चलते आज यह शेयर 2% भागा है। फिलहाल 1.30 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 3.24 रुपए यानी 1.67 फीसदी की तेजी के साथ 170 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। पिछले सेशन में भी इस स्टॉक में 0.86 प्रतिशत की बढ़त हुई थी। आज इंट्राडे में इसने 204.95 रुपए का हाई लगाया। वहीं, इसका 52 वीक हाई 284 रुपए और 52 वीक लो 134.73 रुपए है। शेयर में अच्छे वॉल्यूम के साथ तेजी आई है। इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 63,381,857 शेयर और मार्केट कैप 22,731 करोड़ रुपए के आसपास है।
ब्लॉक डील विंडो के ज़रिए कंपनी के 4.97 करोड़ शेयरों (जो फिनटेक कंपनी की इक्विटी का लगभग 4.3 प्रतिशत है) का लेन-देन हुआ है। यह लेन-देन उन खबरों के बाद बीच हुआ है जिनमें कहा गया है कि मास्टरकार्ड एशिया/पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड लगभग 900 करोड़ रुपये की डील के ज़रिए पाइन लैब्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचना चाहती है।
मंगलवार को हुए सौदे में खरीदार और विक्रेता की पहचान तुरंत पता नहीं चल पाई है। हालांकि,सोमवार को सामने आई डील की शर्तों से पता चला था कि मास्टरकार्ड एशिया/पैसिफिक,पाइन लैब्स के 4.97 करोड़ शेयर बेच रहा है,जो कंपनी में उसकी कुल घोषित हिस्सेदारी के लगभग बराबर है। जून 2026 तक पाइन लैब्स में मास्टरकार्ड के पास 4.97 करोड़ शेयर यानी 4.31 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
इस बिक्री के लिए फ्लोर प्राइस 179.50 रुपये प्रति शेयर तय की गई थी,जो पाइन लैब्स के सोमवार के क्लोजिंग प्राइस से लगभग 7.3 प्रतिशत है। फ्लोर प्राइस के हिसाब से इस सौदे की कीमत लगभग 892 करोड़ रुपये आंकी गई है। सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया इस ट्रांज़ैक्शन की एकमात्र प्लेसमेंट एजेंट थी।
अगर इस बिक्री की पुष्टि मास्टरकार्ड के ट्रांज़ैक्शन के तौर पर होती है,तो इसका मतबल होगा कि पेमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी मास्टरकार्ड पाइन लैब्स में अपनी बची हुई हिस्सेदारी बेच कर बाहर निकल गई है। मास्टरकार्ड ने सबसे पहले 2020 में पाइन लैब्स में निवेश किया था और बाद में 2025 में पाइन लैब्स के IPO के ज़रिए अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेच भी दिया था।
बड़े सौदे और फ़्लोर प्राइस पर काफ़ी डिस्काउंट होने के बावजूद,मंगलवार को पाइन लैब्स के शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। 2026 में अब तक पाइन लैब्स के शेयरों में 18.1 प्रतिशत की गिरावट आई है,जबकि इसी दौरान निफ़्टी में 10.5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।