पिरामल फाइनेंस लिमिटेड, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (SLIC) में अपनी पूरी 14.72% इक्विटी हिस्सेदारी बेच रही है। यह बिक्री 600 करोड़ रुपये में होगी। इसके लिए एक शेयर परचेज एग्रीमेंट भी हो गया है। यह हिस्सेदारी बिक्री नॉन-कोर एसेट्स को कैश में बदलने की पिरामल फाइनेंस की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वह सैनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड (SEMM) को बिक्री करेगी।
