PNB Housing Outlook: अच्छे नतीजों के दम पर शेयर को लगे पंख, ब्रोकरेज से जानिए क्या जारी रहेगी ये तेजी

PNB Housing Share Price : चौथी तिमाही के शानदार नतीजों ने इस शेयर में जोश भर दिया है। कंपनी के Q4 नतीजे उम्मीद के मुताबिक अच्छे रहे हैं। यह नए CEO की गाइडेंस की पहली तिमाही थी। चौथी तिमाही में कंपनी की लोन बुक सालाना आधार पर 15% और तिमाही आधार पर 6% बढ़ी है। वहीं, रिटेल असेट में सालाना आधार पर 16% की ग्रोथ दिखी है

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 3:21 PM
Story continues below Advertisement
PNB Housing Outlook : मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि रिकवरी में उछाल से मुनाफा अनुमान से 17% ज्यादा रहा है। डिस्बर्समेंट्स 9,350 करोड़ रुपए के अनुमान से 15 फीसदी ज्यादा रहा है। रिटेल लोन ग्रोथ सालाना आधार पर 16% रही है। कंपनी के वैल्यूएशन सस्ते हैं

PNB Housing Share Price:PNB हाउसिंग फाइनेंस में आज शानदार तेजी देखने को मिली है। इंट्राडे में आज ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल रहा। फिलहाल ये शेयर एनएसई पर 73.25 रुपए यानी 8.08 फीसदी की तेजी के साथ 980 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,007 रुपए और दिन का लो 943.90 रुपए है। चौथी तिमाही के शानदार नतीजों ने इस शेयर में जोश भर दिया है। कंपनी के Q4 नतीजे उम्मीद के मुताबिक अच्छे रहे हैं। यह नए CEO की गाइडेंस की पहली तिमाही थी।

चौथी तिमाही में कंपनी की लोन बुक सालाना आधार पर 15% और तिमाही आधार पर 6% बढ़ी है। वहीं, रिटेल असेट में सालाना आधार पर 16% की ग्रोथ दिखी है। रिटेल डिसबर्समेंट सालाना आधार पर 32% और तिमाही आधार पर 45% की ग्रोथ के साथ मजबूत स्तर पर रही है। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में सालाना आधार पर 11% की और तिमाही आधार 5% से ज्यादा की ग्रोथ रही है। सालाना आधार पर मुनाफा 19% बढ़ा है। वहीं, तिमाही आधार पर इसमें 25% की बढ़त देखने को मिली है।

मार्जिन मिले-जुले रहे हैं। यील्ड और स्प्रेड में हल्की नरमी रही है। हालांकि नेट इंटरेस्ट मार्जिन सुधरकर 3.69% पर आ गया है। असेट क्वॉलिटी भी मजबूत रही है। GNPA 0.93% और NNPA 0.57% पर रही है। क्रेडिट कॉस्ट निगेटिव बनी हुई है। मजबूत रिकवरी आई है।


मैनेजमेंट गाइडेंस

कंपनी के मैनेजमेंट ने FY27 के लिए रिटेल लोन ग्रोथ गाइडेंस 18–20% का दिया है। लोन बुक के 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, ROA 2.4–2.5% के रेंज में रहने की उम्मीद है। जबकि, OPEX 1–1.11% के बीच रेंज-बाउंड रहने की उम्मीद जताई गई है। 27.26% के CRAR साथ मजबूत कैपिटल पोजिशन की उम्मीद है।

पीएनबी हाउसिंग पर मॉर्गन स्टेनली की राय

मॉर्गन स्टेनली ने इस स्टॉक को ओवरवेट रेटिंग देते हुए 1160 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि अच्छे नतीजों से स्टॉक में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। रिकवरी में उछाल से मुनाफा अनुमान से 17% ज्यादा रहा है। डिस्बर्समेंट्स 9,350 करोड़ रुपए के अनुमान से 15 फीसदी ज्यादा रहा है। रिटेल लोन ग्रोथ सालाना आधार पर 16% रही है। कंपनी के वैल्यूएशन सस्ते हैं।

पीएनबी हाउसिंग पर मोतीलाल ओसवाल की राय

मोतीलाल ओसवाल की इस स्टॉक में 906 रुपए के टारगेट के साथ खरीदारी की सलाह है। ब्रोकरेज का कहना है कि प्रोविजन राइट-बैक के चलते नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। Q4 में कंपनी का प्रदर्शन स्टेबल रहा है। कंपनी को एसेट क्वालिटी में सुधार और क्रेडिट कॉस्ट का भी सहारा मिला है।

 

Trading plan : अब ट्रेलिंग स्टॉप लॉस को बढ़ाकर 24350 पर ले आएं, आज की तेजी में 24800-25150 के रास्ते खुले

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।