Trading plan : अब ट्रेलिंग स्टॉप लॉस को बढ़ाकर 24350 पर ले आएं, आज की तेजी में 24800-25150 के रास्ते खुले

Trading plan : बैंक निफ्टी ने आज 200 DMA पार किया है। पहला टेस्ट कल फेल लेकिन मजबूती कायम रही थी। आखिरकार आज ICICI बैंक और HDFC बैंक का कॉम्बो चला है। हमेशा बात हुई कि बैंक निफ्टी ज्यादा मजबूत है। IT की फर्जी रैली नहीं,बैंक निफ्टी की असली मजबूती पर फोकस किया

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 3:27 PM
Story continues below Advertisement
Trading Strategy : बाजार में सही समय पर लॉन्ग/शॉर्ट होना जरूरी है। कल निफ्टी ने Higher High और Higher Low कन्फर्म किया और आज हमने इसलिए अपना ट्रेलिंग स्टॉप लॉस बढ़ा दिया

Trading plan : बैंक निफ्टी की लीडरशिप में मार्केट में जबरदस्त मोमेंटम देखने को मिल रहा है। ईरान- US के बीच शांति वार्ता की उम्मीदों ने भी बाजार में जोश भरा है। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट उछलकर 24550 के पार चला गया है। यह दो महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। 800 प्वाइंट की तेजी के साथ बैंक निफ्टी ने भी 200 DMA की बाधा पार कर ली है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जोरदार तेजी है। INDIA VIX करीब 6% नीचे है।

रियल्टी शेयरों में आज सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। प्रेस्टीज,फीनिक्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर तीन से चार फीसदी उछले हैं। साथ ही डिफेंस और NBFCs में भी जोरदार तेजी है। मणप्पुरम और LIC हाउसिंग 4 से 5% उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं।

नतीजों के लिहाज से कल अहम दिन है। कल निफ्टी की तीन कंपनियां टेक महिंद्रा,ट्रेंट और SBI लाइफ अपने नतीजे पेश करेंगी। ट्रेंट का प्रॉफिट 4% बढ़ सकता है। इसके मार्जिन में भी सुधार संभव। कंपनी बोनस का भी एलान करेगी। वहीं हैवेल्स और ऑरेकल फाइनेंस के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।


आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

आगे के आउटलुक पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में शानदार रफ्तार देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी की अगुवाई में जोरदार रैली आई है। बैंक निफ्टी ने आज 200 DMA पार किया है। पहला टेस्ट कल फेल लेकिन मजबूती कायम रही थी। आखिरकार आज ICICI बैंक और HDFC बैंक का कॉम्बो चला है। हमेशा बात हुई कि बैंक निफ्टी ज्यादा मजबूत है। IT की फर्जी रैली नहीं,बैंक निफ्टी की असली मजबूती पर फोकस किया। बैंकों के अलावा NBFCs,ऑटो और रियल एस्टेट में रैली है। Advance/decline भी बढ़िया है। India VIX भी गिरा है। बाजार मानकर चल रहा है कि कल डील साइन होगी। अगर डील साइन नहीं भी हुई तो सीजफायर एक्सटेंड होगा।

Market insight : गोल्ड लोन कंपनियों में दिखेगी शानदार ग्रोथ, AI के आने से पावर सेक्टर को होगा फायदा

बाजार : अब क्या?

बाजार में सही समय पर लॉन्ग/शॉर्ट होना जरूरी है। कल निफ्टी ने Higher High और Higher Low कन्फर्म किया और आज हमने इसलिए अपना ट्रेलिंग स्टॉप लॉस बढ़ा दिया। अब ट्रेलिंग स्टॉप लॉस को बढ़ाकर 24,350 पर ले आएं और अब इस तेजी में 24,800-25,150 के रास्ते खुले हैं। 24,800 से बड़ी गिरावट हुई थी और 25,150 पर 200 DMA है। इंडिविजुअल स्टॉक्स में जमकर कमाई हो रही है।

निफ्टी पर रणनीति

लॉन्ग रहें,ट्रेलिंग स्टॉप लॉस 24,350 पर रखें। नई एंट्री का जोन 24,400-24,500 है। निफ्टी के लिए रजिस्टेंस 24,800 पर है।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

आज अगर 57,300 के ऊपर बंद हुए तो बड़ा पॉजिटिव होगा। यहां से वापस नए शिखर पर भी जा सकते हैं। अब 56,800 का ट्रेलिंग स्टॉप लॉस होगा।

कल के लिए रणनीति

Deep OTM Puts को खरीदकर लॉन्ग पोजीशन को हेज करें। आज की क्लोजिंग काफी मजबूत है। निफ्टी का अगला पड़ाव 24,800-25,000 हो सकता है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।