बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी के बीच इन 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने से होगी तगड़ी कमाई

Polycab पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 3400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 116.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 150/175 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 75 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड May 24, 2023 पर 11:39 AM
Story continues below Advertisement
Chalet Hotels पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से 430 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद अच्छी रिकवरी भी देखने को मिली। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स करीब 350 प्वाइंट संभला। निफ्टी भी दिन के निचले स्तर से 100 प्वाइंट ऊपर नजर आया। मिडकैप में अच्छी मजबूती लेकिन बैंक निफ्टी में दबाव दिखा। वहीं मीडिया, एनर्जी और फार्मा सेक्टर में अच्छी खरीदारी दिख रही है। नेटवर्क 18, टीवी 18 ब्रॉडकास्ट, NDTV में 4 से 6 परसेंट तक उछाल नजर आया। ऐसे माहौल में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने पोलीकैब पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने इंफोसिस में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा मानस जायसवाल ने बंधन बैंक पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने शैले होटल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Polycab

    प्रशांत सावंत ने Polycab के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 3400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 116.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 150/175 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 75 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Infosys Future


    सच्चितानंद उत्तेकर ने Infosys पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Infosys में 1300 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1355/1340 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1290 रुपये पर लगाएं।

    पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन 1379 करोड़ रुपये में एजीपी होल्डको लिमिटेड को बेचेगी 24% हिस्सेदारी

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Bandhan Bank

    मानस जायसवाल ने Bandhan Bank पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Bandhan Bank में 259 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 270 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 253 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Chalet Hotels

    संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Chalet Hotels का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Chalet Hotels के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 430 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में 530 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।