मल्टी-नेशनल पैकेजिंग फर्म और प्रमुख पीईटी फिल्म निर्माता पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन (Polyplex Corporation) के प्रमोटरों ने नोएडा मुख्यालय वाली फर्म में 24.2 प्रतिशत हिस्सेदारी दुबई स्थित एजीपी होल्डको लिमिटेड (AGP Holdco Limited) को 1379.47 करोड़ रुपये में बेचने पर सहमति व्यक्त की है। स्टॉक एक्सचेंजों को किए गए आधिकारिक खुलासे के अनुसार पॉलीप्लेक्स ग्रुप और एजीपी होल्डको लिमिटेड के प्रोमोटर्स ने एक बाध्यकारी टर्म शीट पर हस्ताक्षर किये हैं। इन्होंने कुछ पुट और कॉल ऑप्शंस व्यवस्था पर सहमति व्यक्त की है। जिसके मुताबिक बाद में एजीपी होल्डको को अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का अधिकार होगा।
15 अप्रैल, 2021 को मनीकंट्रोल ने सबसे पहले पॉलीप्लेक्स के प्रोमोटरों की हिस्सेदारी बिक्री योजनाओं की रिपोर्ट दी थी। अपनी रिपोर्ट में ये बताया था कि इनवेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था।
पहले की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राइवेट इक्विटी फर्म बैन कैपिटल (Bain Capital) और थाईलैंड की इंडो रामा वेंचर्स (Indo Rama Ventures) ने पहले पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी।
सौदे की अंतिम शर्तों के अनुसार एजीपी होल्डो लिमिटेड के पास पॉलीप्लेक्स बोर्ड में 1 निदेशक नियुक्त करने का अधिकार होगा। ये निदेशक चिन्हित बोर्ड समितियों का सदस्य भी होगा। पॉलीप्लेक्स की चिन्हित सहायक कंपनियों के बोर्ड में निवेशक के पास निदेशक नियुक्ति के समान अधिकार होंगे।
मॉइनॉरिटी स्टेक सेल की रूपरेखा के आधार पर पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन (Polyplex Corporation) का मूल्य लगभग 5,683 करोड़ रुपये आंका गया है। जो 23 मई को ट्रेडिंग घंटे के अंत में फर्म के मार्केट कैप 4,768 करोड़ रुपये के लिए एक महत्वपूर्ण प्रीमियम दर्शाता है।
पॉलीप्लेक्स के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक प्रोमोटर्स के पास 50.97 प्रतिशत हिस्सेदारी है। फर्म का विदेशी निवेश एक लिस्टेड सहायक कंपनी के माध्यम से किया गया है। जिसका नाम पॉलीप्लेक्स थाईलैंड है। सिंगापुर में भी इसकी सहायक कंपनी है।
इसकी वेबसाइट के अनुसार, पॉलीप्लेक्स के पास विश्व स्तर पर पॉलिएस्टर (पीईटी) फिल्म की सातवीं सबसे बड़ी क्षमता है।
इसकी वेबसाइट के मुताबिक इसके डायवर्सिफाइड बिजनेस पोर्टफोलियो में BOPP, Blown PP/PE and CPP films भी शामिल हैं। जो इकोनॉमिक आकार में अत्याधुनिक प्लांट्स में तैयार की जाती हैं। कंपनी के पास Metallizing, Holography, Silicone Coating, Offline Chemical Coating, Extrusion Coating and Transfer Metallized Paper की एकीकृत डाउनस्ट्रीम क्षमताएं भी हैं।
फर्म की दुनिया भर में मौजूदगी है। कंपनी यूरोप, अमेरिका, भारतीय उपमहाद्वीप, दूरस्थ पूर्वी क्षेत्र, एशिया प्रशांत और मध्य पूर्व के 75 देशों में लगभग 2650 से ज्यादा ग्राहकों की आपूर्ति करती है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)