Get App

बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी के बीच इन 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने से होगी तगड़ी कमाई

Polycab पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 3400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 116.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 150/175 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 75 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2023 पर 11:39 AM
बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी के बीच इन 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने से होगी तगड़ी कमाई
Chalet Hotels पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से 430 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद अच्छी रिकवरी भी देखने को मिली। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स करीब 350 प्वाइंट संभला। निफ्टी भी दिन के निचले स्तर से 100 प्वाइंट ऊपर नजर आया। मिडकैप में अच्छी मजबूती लेकिन बैंक निफ्टी में दबाव दिखा। वहीं मीडिया, एनर्जी और फार्मा सेक्टर में अच्छी खरीदारी दिख रही है। नेटवर्क 18, टीवी 18 ब्रॉडकास्ट, NDTV में 4 से 6 परसेंट तक उछाल नजर आया। ऐसे माहौल में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने पोलीकैब पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने इंफोसिस में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा मानस जायसवाल ने बंधन बैंक पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने शैले होटल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Polycab

प्रशांत सावंत ने Polycab के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 3400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 116.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 150/175 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 75 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Infosys Future

सच्चितानंद उत्तेकर ने Infosys पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Infosys में 1300 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1355/1340 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1290 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें