कमजोर मार्केट में भी इन शेयरों में दिख रहे कमाई के मौके, अभी निवेश करने पर मिल सकता है अच्छा मुनाफा

मार्केट में 15 अप्रैल को बड़ी गिरावट आई थी। 16 अप्रैल को भी मार्केट के प्रमुख सूचकांक कमजोर खुले। इसके बावजूद कुछ स्टॉक्स में छोटी अवधि में तेजी के संकेत दिख रहे हैं। अभी निवेश करने इन स्टॉक्स में अच्छी कमाई हो सकती है

अपडेटेड Apr 16, 2024 पर 10:31 AM
ISGEC का स्टॉक बीते 10 साल में अप्रैल में औसतन 7.4 फीसदी उछला है। एक महीने में यह स्टॉक 11 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    स्टॉक मार्केट में गिरावट का सिलसिला 16 अप्रैल को भी जारी रहा। 15 अप्रैल को सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे। BSE Oil & Gas Index और BSE Energy Index को छोड़ सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए थे। मार्केट के कमजोर सेंटिमेंट में भी कुछ स्टॉक्स में पॉजिटिव मोमेंटम देखने को मिला। RMI Scanner के मुताबिक, डेली टाइम फ्रेम पर कुछ स्टॉक्स में 'बाय' सिग्नल दिख रहा है। Rohit Momentum Indicator (RMI) एक नॉन-रेंज बाउंड इंडिकेटर है।

    ISGEC

    यह स्टॉक बीते 10 साल में अप्रैल में औसतन 7.4 फीसदी उछला है। एक महीने में ISGEC का स्टॉक 11 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। 1 साल में ISGEC के स्टॉक ने 114 फीसदी रिटर्न दिया है। इसमें इसके 10 डे शॉर्ट टर्म डेली SMA और 20 डे शॉर्ट-टर्म डेली SMA से ऊपर ट्रेड हो रहा है। इससे इस स्टॉक में छोटी अवधि में तेजी का संकेत मिलता है।

    Neulandlab


    इस स्टॉक में भी इसके 10-डे और 20-डे SMA से ऊपर ट्रेड हो रहा है। इससे छोटी अवधि में इस स्टॉक में तेजी का संकेत मिलता है। Neulandlab का स्टॉक इस साल अब तक 34 फीसदी चढ़ा है। एक महीने में इसमें 13 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। अप्रैल में इस स्टॉक का औसत रिटर्न 15 फीसदी से ज्यादा रहा है।

    Polycab

    एक महीने में यह स्टॉक 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इस साल अब तक यह 2 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। पिछले 10 साल में अप्रैल में इसका औसत रिटर्न 4 फीसदी से ज्यादा रहा है। Polycab के स्टॉक में इसके 10-डे और 10-डे SMA से ऊपर ट्रेड हो रहा है।

    यह भी पढ़ें: Jio Financial Services ने BlackRock के साथ किया एग्रीमेंट, अब उतरेगी ब्रोकरेज बिजनेस में 

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।