Get App

पैकेजिंग फर्म Polyplex Corporation अपनी 24% स्टेक AGP Holdco को बेचेगी, 1379 करोड़ रुपए में होगी डील

Polyplex Corporation के प्रमोटर्स नोएडा मुख्यालय वाली फर्म में 24.2 प्रतिशत हिस्सेदारी दुबई की AGP Holdco Limited को 1379.47 करोड़ रुपये में बेचने पर सहमत हुए हैं। इसके लिए पॉलीप्लेक्स ग्रुप और एजीपी होल्डको लिमिटेड के प्रोमोटर्स ने एक बाध्यकारी टर्म शीट पर साइन किया है। Polyplex एक मल्टी-नेशनल पैकेजिंग फर्म और प्रमुख पीईटी फिल्म निर्माता कंपनी है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड May 24, 2023 पर 12:05 PM
पैकेजिंग फर्म Polyplex Corporation अपनी 24% स्टेक AGP Holdco को बेचेगी, 1379 करोड़ रुपए में होगी डील
Polyplex Corporationके शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी में प्रोमोटर्स के पास 50.97 प्रतिशत हिस्सेदारी है

मल्टी-नेशनल पैकेजिंग फर्म और प्रमुख पीईटी फिल्म निर्माता पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन (Polyplex Corporation) के प्रमोटरों ने नोएडा मुख्यालय वाली फर्म में 24.2 प्रतिशत हिस्सेदारी दुबई स्थित एजीपी होल्डको लिमिटेड (AGP Holdco Limited) को 1379.47 करोड़ रुपये में बेचने पर सहमति व्यक्त की है। स्टॉक एक्सचेंजों को किए गए आधिकारिक खुलासे के अनुसार पॉलीप्लेक्स ग्रुप और एजीपी होल्डको लिमिटेड के प्रोमोटर्स ने एक बाध्यकारी टर्म शीट पर हस्ताक्षर किये हैं। इन्होंने कुछ पुट और कॉल ऑप्शंस व्यवस्था पर सहमति व्यक्त की है। जिसके मुताबिक बाद में एजीपी होल्डको को अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का अधिकार होगा।

15 अप्रैल, 2021 को मनीकंट्रोल ने सबसे पहले पॉलीप्लेक्स के प्रोमोटरों की हिस्सेदारी बिक्री योजनाओं की रिपोर्ट दी थी। अपनी रिपोर्ट में ये बताया था कि इनवेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था।

पहले की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राइवेट इक्विटी फर्म बैन कैपिटल (Bain Capital) और थाईलैंड की इंडो रामा वेंचर्स (Indo Rama Ventures) ने पहले पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी।

सौदे की अंतिम शर्तों के अनुसार एजीपी होल्डो लिमिटेड के पास पॉलीप्लेक्स बोर्ड में 1 निदेशक नियुक्त करने का अधिकार होगा। ये निदेशक चिन्हित बोर्ड समितियों का सदस्य भी होगा। पॉलीप्लेक्स की चिन्हित सहायक कंपनियों के बोर्ड में निवेशक के पास निदेशक नियुक्ति के समान अधिकार होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें