Get App

Poonawalla Fincorp Shares: प्रमोटर ने खरीदे इतने शेयर, 14% उछलकर शेयर पहुंचे एक साल के नए हाई पर

Poonawalla Fincorp Shares: जून 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे के साथ पूनावाला फिनकॉर्प ने प्रमोटर्स के निवेश का ऐलान किया था। अब यह निवेश हो गया तो कंपनी के शेयर रॉकेट बन गए। आज इसके शेयर दिसंबर 2022 के बाद से इंट्रा-डे में अब तक की सबसे तेज स्पीड से उछलकर एक साल के हाई पर पहुंच गया।जानिए प्रमोटर्स ने कंपनी ने कितना निवेश किया है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 18, 2025 पर 4:09 PM
Poonawalla Fincorp Shares: प्रमोटर ने खरीदे इतने शेयर, 14% उछलकर शेयर पहुंचे एक साल के नए हाई पर
Poonawalla Fincorp ने ऐलान किया है कि इसके प्रमोटर ने ₹1500 करोड़ का निवेश कंपनी में कर दिया है।

Poonawalla Fincorp Shares: पूनावाला फिनकॉर्प के शेयरों में आज खरीदारी की ऐसी आंधी आई कि शेयर 14% से अधिक उछल पड़े और एक साल के हाई पर पहुंच गए। शेयरों के इस रॉकेट के स्पीड की वजह प्रमोटर्स की खरीदारी है। कंपनी ने ऐलान किया कि प्रमोटर्स ने कंपनी में निवेश का काम पूरा कर लिया है जिससे उनकी हिस्सेदारी कंपनी में बढ़ी है। इस ऐलान पर पूनावाला फिनकॉर्प के शेयर रॉकेट बन गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया, जिससे भाव कुछ नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 12.15% की बढ़त के साथ ₹502.10 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 14.65% चढ़कर एक साल के हाई ₹513.30 पर पहुंच गया था।

Poonawalla Fincorp में प्रमोटर्स ने कितना किया निवेश?

पूनावाला फिनकॉर्प ने ऐलान किया है कि इसके प्रमोटर ने ₹1500 करोड़ का निवेश कंपनी में कर दिया है। इस निवेश के बारे में 25 जुलाई को कंपनी के जून 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे के साथ ऐलान हुआ था। अब बुधवार को यह निवेश हो गया। इस निवेश पर कंपनी के बोर्ड ने प्रमोटर राइजिंग सन होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड को 3.31 करोड़ शेयर जारी करने की मंजूरी दी है। यह निवेश प्रति शेयर ₹452.51 के भाव पर हुआ है। यह निवेश और शेयरों का अलॉटमेंट प्रिफरेंशियल बेसिस और प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए हुआ है। इस निवेश के साथ ही कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 62.43% से बढ़कर 63.97% पर पहुंच गई। इसके साथ ही कंपनी की प्रति शेयर बुक वैल्यू भी 13.4% उछलकर ₹105.4 से ₹119.6 पर पहुंच गई। एनालिस्ट्स के मुताबिक कंपनी की कैपिटल एडेकेसी रेश्यो (CAR) भी 20.6% से 24.3% पहुंच जाएगी।

कैसी है सेहत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें