Top trading ideas : केनरा बैंक पर अपनी राय देते हुए NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती ने कहा कि सारे सरकारी बैंकों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। केनरा बैंक, बैंक ऑफ बडौदा और पीएनबी इन नतीजे भी काफी अच्छे रहे हैं। इनमें तिमाही आधार पर जिस तरह की ग्रोथ दिख रही है वह एक अच्छा संकेत है। हालांकि अभी ये स्टॉक जरूर दबाव में दिख रहा है और आपने 122 रुपए के हालिया हाई से काफी ज्यादा टूट गया। ये स्टॉक अभी एक फॉलिंग चैनल में चल रहा है। अगर ये स्टॉक 105 के ऊपर टिकता है तो फिर इसमें एक ब्रेक आउट आएगा। उसके बाद ये शेयर 115 रुपए तक जाता दिख सकता है।
