Stock Market: बाजार के लिए मिला पॉजिटिव खबर, अनुज सिंघल से निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए कौन से लेवल हैं अहम

Stock Market: अनुज सिंघल ने कहा कि आज RBI MPC भी सुबह-सुबह इस सीजफायर का संज्ञान लेगी। पिछले 2 दिनों की चर्चा में क्रूड $115 पर था। आज सुबह क्रूड $95 पर आ चुका है। अब देखना है कि महंगाई और ग्रोथ का अनुमान कितने बदलेंगे। रेट बढ़ोतरी का डर अब थोड़ा कम हुआ है

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 9:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैंक निफ्टी में 54,000-54,500 तक की चाल आनी चाहिए । बैंक निफ्टी बड़ा मूव पॉलिसी के बाद आना चाहिए। अपने लॉन्ग्स में चाहें तो एक बार के लिए मुनाफा बुक करें। क्योंकि मंथ एंड ऑप्शंस काफी महंगे होंगे।

Stock Market: सुबह-सुबह बाजारों के लिए बेहद पॉजिटिव खबर आई है। दुनियाभर के बाजारों में जोरदार तेजी दिख रही है। ईरान और अमेरिका के बीच 2 हफ्ते के लिए सीजफायर का एलान किया। ट्रंप बोले ईरान से विवादित मुद्दों पर सहमति बनी। ईरान ने कहा- युद्ध विराम तक होर्मुज को खोलेंगे। 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में अगले दौर की बातचीत होने की उम्मीद है। इस बीच सीजफायर से मार्केट ने चैन की सांस ली। दुनिया भर के बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

ऐसे में बाजार और इंडेक्स पर आज क्या रणनीति बनानी चाहिए इसपर बात करते हुए सीएनबीसी- आवाज के एडिटर मैनेजिंग, अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बाजार ने गिरना बंद कर दिया था। बाजार को कहीं ना कहीं उम्मीद थी कि युद्ध जल्दी खत्म होने वाला है।

उन्होंने आगे कहा कि CNBC-आवाज़ ने कई दिनों से 22182 के SL के साथ गिरावट में खरीदारी की राय दी थी। कल स्टॉप लॉस ट्रेल करके 22,500 किया गया था। बाजार में बॉटम हमेशा खराब खबरों पर ही बनता है। हमने बाजार का फैसला आने के बाद 22,700 पर ही खरीदारी की राय दी। पिछले कुछ दिनों से बाजार ने गिरना बंद कर दिया था। बाजार को कहीं ना कहीं उम्मीद थी कि युद्ध जल्दी खत्म होने वाला है। डॉनल्ड ट्रंप कहीं ना कहीं युद्ध से पीछे हटने का रास्ता तलाश रहे थे। सुबह-सुबह बाजारों के लिए बेहद पॉजिटिव खबर आई। ब्रेंट क्रूड का भाव फिसलकर सीधे $95/bbl के नीचे आया। दुनियाभर के बाजारों में जोरदार तेजी दिख रही है।


निफ्टी पर रणनीति

इतने बड़े गैप-अप के बाद आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। कल वाले लॉन्ग सौदों में खुलते ही मुनाफा बुक करें। 22,500-22,700 वाले लॉन्ग सौदों में आधा मुनाफा बुक करें

और बाकी आधे पर आज पहले घंटे के LOW का स्टॉप लॉस लगा दें। बड़े गैप-अप के बाद 100-200 प्वाइंट की रिएक्शन का इंतजार करें और वहां पर अप्रैल के अंत की कॉल्स धीरे-धीरे खरीदें। अब आपका फोकस मंथ एंड पर होना चाहिए।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

बैंक निफ्टी में 54,000-54,500 तक की चाल आनी चाहिए । बैंक निफ्टी बड़ा मूव पॉलिसी के बाद आना चाहिए। अपने लॉन्ग्स में चाहें तो एक बार के लिए मुनाफा बुक करें। क्योंकि मंथ एंड ऑप्शंस काफी महंगे होंगे। RBI पॉलिसी के बाद बैंक निफ्टी पर ताजा राय बनाएंगे

लेकिन अब यहां से बैंक निफ्टी को आउटपरफॉर्म करना चाहिए।

पॉलिसी से क्या उम्मीद करें?

अनुज सिंघल ने कहा कि आज RBI MPC भी सुबह-सुबह इस सीजफायर का संज्ञान लेगी। पिछले 2 दिनों की चर्चा में क्रूड $115 पर था। आज सुबह क्रूड $95 पर आ चुका है। अब देखना है कि महंगाई और ग्रोथ का अनुमान कितने बदलेंगे। रेट बढ़ोतरी का डर अब थोड़ा कम हुआ है । आज गवर्नर शायद वापस ग्रोथ पर फोकस कर पाएं।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।