लगातार 5 दिनों की तेजी के बाद बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने के मिल रहा है। निफ्टी हल्की नरमी के साथ 22000 के करीब है। लेकिन hdfc बैंक में तेजी के दम पर बैंक निफ्टी में उछाल देखने को मिल रहा है। मिडकैप इंडेक्स फ्लैट कारोबार कर रहा है। ऑटो, फार्मा और IT शेयरों में मुनाफावसूली का मूड बना हुआ है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी फिसले। वहीं रियल्टी शेयरों में जोरदार तेजी आई है। DLF में 2 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के इस्टीट्यूशनल इक्विटीज के रिसर्च हेड गौतम दुग्गड़।
इक्विटी रिसर्च में करीब 15 सालों का अनुभव रखने वाले गौतम अलग-अलग सेक्टर के 200 से ज्यादा शेयरों पर पैनी रखते हैं। तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद गौतम ने एक खास रिपोर्ट भी निकाली है। ये FMCG स्पेशलिस्ट है और 17 सेक्टर कवर करते हैं। मोतीलाल ओसवाल से 2012 में बतौर कंज्यूमर एनालिस्ट जुड़े। 2015 से हेड ऑफ रिसर्च की भूमिका निभा रहे हैं। इनके पास केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री है। साथ ही ये IIM कलकत्ता से MBA हैं। आइये गौतम से समझते हैं कि फिलहाल बाजार पर क्या स्ट्रैटेजी लेकर चल रहे हैं।
गौतम का कहना है कि निफ्टी का EPS 975 रुपए पर बरकरार है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनियों का मार्जिन हिट हुआ था। वित्त वर्ष 2024 में मार्जिन में मजबूत रिकवरी हुई है। सरकारी बैंकों के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। PSU बैंकों को अपग्रेड किया है। वहीं, निजी बैंकों डाउनग्रेन किया गया है। ऑटो और मेटल के भी रिजल्ट अनुमान से अच्छे रहे हैं। IT और कंजम्प्शन के तीसरी तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं। गौतम का HDFC बैंक पर पॉजिटिव नजरिया है। उनका कहना है कि HDFC बैंक का रिस्क-रिवॉर्ड काफी बेहतर है। हालांकि प्राइवेट बैंकों पर अंडरवेट नजरिया कायम है। उन्होंने बताया कि उनके मॉर्डन पोर्टफोलियो में HDFC बैंक शामिल है। उन्होंने ये भी कहा कि अगले तीन तिमाही के लिए सीमेंट का बेस काफी अच्छा है।
आउटपरफॉर्म करेंगे ये सेक्टर, इन शेयरों में होगी कमाई
गौतम दुग्गड़ ने कहा कि आगे सरकारी बैंक, इंडस्ट्रियल, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, सीमेंट, कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी और NBFCs में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। गौतम को सीमेंट सेक्टर में अल्ट्राटेक और डालमिया भारत पसंद हैं। वहीं, रियल्टी में गोदरेज प्रॉपर्टी, प्रेस्टिज और सोभा के शेयर पसंद हैं।