Trade Spotlight : 19 फरवरी को बाजार में लगातार 5वें दिन तेजी जारी रही। लेकिन पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में डोजी और स्पिनिंग टॉप जैसे कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन हुआ है। जिसका अर्थ है कि बाजार की गति थोड़ी कम हो सकती है। आने वाले दिनों में बाजार में कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि लगातार पांच दिनों तक बढ़ने के बाद बैंक निफ्टी ने भी इसी तरह का रुझान दिखाया है। ऐसे में निफ्टी के लिए 22,000 पर तत्काल सपोर्टकी उम्मीद है, इसके बाद 21,850 पर अगला सपोर्ट है। जबकि ऊपर की तरफ 22,200 पर पहला रजिस्टेंस उसके बाद 22,300 का जोन में बड़ा रजिस्टेंस हो सकता है।
19 फरवरी को निफ्टी 82 अंक बढ़कर 22,122 पर और बीएसई सेंसेक्स 282 अंक बढ़कर 72,708 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 0.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।
ब्रॉडर मार्केट के साथ-साथ बेंचमार्क इंडेक्सों से बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, जेबीएम ऑटो और सोनाटा सॉफ्टवेयर शामिल रहे। कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया 3 प्रतिशत उछलकर 1,010 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। जेबीएम ऑटो भी लगभग 18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,382 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। सोनाटा सॉफ्टवेयर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 5.6 प्रतिशत बढ़कर 842 रुपये के नए क्लोजिंग लेवल पर बंद हुआ।
आइए वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के आशीष क्याल से जानते हैं कि अब इन शेयरों में क्या होनी चाहिए ट्रेडिंग रणनीति
कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation of India): कंटेनर कारपोरेशन ने बेहतर प्रदर्शन जारी रखा है और दिन-ब-दिन हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन पर आगे बढ़ रहा है। इसे नीचे दिए गए दैनिक चार्ट पर देखा जा सकता है। कीमतों ने अभी अपवर्ड टिल्टेड चैनल का ब्रेकआउट दिया है, जो एक सकारात्मक संकेत है। संक्षेप में कहें तो कॉनकॉर के लिए रुझान तेजी का दिख रहा है। 1,040 रुपये के लक्ष्य के लिए बेहतर रिस्क-रिवॉर्ड के लिए गिरावट पर खरीदारी की रणनीति का इस्तेमाल करें। जब तक स्टॉक 960 रुपये नीचे नहीं जाता इसमें तेजी की संभावना कायम रहेगी।
जेबीएम ऑटो (JBM Auto): जेबीएम ऑटो ने पिछले कारोबारी सत्र में भारी तेजी दिखाई, जिसके चलते एक बड़ी ग्रीन कैंडल का निर्माण हुआ। जैसा कि नीचे दिए गए चार्ट में दिखाया गया है, स्टॉक अपवर्ड स्लोपिंग चैनल के भीतर अच्छी तरह से बढ़ रहा है। इस स्टॉक में यहां से और तेजी आने की संभावना कायम है। किसी गिरावट को 2,480 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी के मौके के रूप में इस्तेमाल करें। नीचे की तरफ 2,150 पर स्टॉक के लिए सपोर्ट है।
सोनाटा सॉफ्टवेयर (Sonata Software): सोनाटा सॉफ्टवेयर में हाल में तेजी आई और ये अभी भी एक महत्वपूर्ण अपट्रेंड में कारोबार कर रहा है। तकनीकी नजरिए से स्टॉक बोलिंगर बैंड के ऊपरी स्तर से ऊपर बंद हुआ है। इसके अलावा ये स्विंग हाई से ऊपर बंद हुआ जो कि 838 रुपये के स्तर के करीब था। स्टॉक में अभी और तेजी बाकी है। अगर स्टॉक 850 रुपये से ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो ये तेजी 885 रुपये तक बढ़ा सकती है। जब तक स्टॉक 815 रुपए के ऊपर टिका रहेगा इसमें मजबूती कायम रहेगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।