Get App

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिलाजुला कामकाज, GIFT NIFTY में तेजी

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे है। एशिया में मिलाजुला कामकाज हो रहा है। GIFT NIFTY में चौथाई परसेंट की बढ़त देखने को मिल रही है। आज शुरू होने वाली फेड की पॉलिसी बैठक से पहले अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। DOW में कल लगातार 11वें दिन उछाल दर्ज हुआ

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jul 25, 2023 पर 8:12 AM
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिलाजुला कामकाज, GIFT NIFTY में तेजी
GIFT NIFTY 14.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 32,605.97 के आसपास दिख रहा है

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे है। एशिया में मिलाजुला कामकाज हो रहा है। GIFT NIFTY में चौथाई परसेंट की बढ़त देखने को मिल रही है। आज शुरू होने वाली फेड की पॉलिसी बैठक से पहले अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। DOW में कल लगातार 11वें दिन उछाल दर्ज हुआ। US फेड की बैठक से पहले अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली। सोमवार को अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। DOW में लगातार 11वें दिन तेजी देखने को मिली जबकि फरवरी 2017 के बाद पहली बार DOW में इतनी लंबी तेजी आई है।

इधर DOW में 183 प्वाइंट और NASDAQ में 26 प्वाइंट की तेजी देखने को मिली। S&P 18 प्वाइंट के तेजी के साथ 4554 पर बंद हुआ। S&P के 11 में से 9 सेक्टर्स में तेजी देखने को मिली। एनर्जी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। US फ्यूचर्स में फ्लैट कारोबार हुआ। अमेरिका में होम प्राइस बढ़ने लगे। ब्याज दरें बढ़ने के बावजूद US में होम प्राइस में तेजी आई है। आज माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट और GE के नतीजे आएंगे ।

क्रूड में तेजी

इस बीच ब्रेंट क्रूड का भाव 3 महीने के शिखर पर पहुंचा है। चीन में सप्लाई बढ़ने की उम्मीद और अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हाल में लिए गए फैसलों के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी की उम्मीद है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब पाया गया। जबकि WTI क्रूड फ्यूचर्स भी 79 डॉलर के करीब नजर आया। इसके पिछले दिन दोनों इंडेक्स में करीब 2% तक की तेजी देखने को मिली थी, जोकि अप्रैल के बाद सबसे ऊपरी स्तर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें