बाजार में हरियाली छाई है। आज लगातार तीसरे दिन बाजार में तेजी नजर आ रही है। सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी सब बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिल रहा है। आज अदाणी एंटरप्राइजेज, डिवीस लैब, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज एफएंडओ गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि कोरोमंडल इंटरनेशल, बीईएल और एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स एफएंडओ लूजर्स में शामिल रहे। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राऊत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18200, 18300 और 18500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18300, 18200 और 18000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43900, 44000 और 44100 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43900, 43800 और 43500 के स्तर पर नजर आये।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राऊत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Chola Finance Future : खरीदें - 839 रुपये, टारगेट - 1200 रुपये, स्टॉपलॉस - 1020 रुपये
Gujarat Gas Future : खरीदें - 487 रुपये, टारगेट - 510 रुपये, स्टॉपलॉस - 475 रुपये
Godrej Consumer Future : खरीदें - 1020 रुपये, टारगेट - 1100 रुपये, स्टॉपलॉस - 990 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Power Grid
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए शिल्पा राऊत ने कहा कि उन्होंने Power Grid पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Power Grid की मई की एक्सपायरी वाली 240 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राऊत ने कहा कि इसमें 0.75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 8/11 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 3 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)