Get App

प्रभुदास लीलाधर ने Nifty के लिए 25689 का टारगेट दिया, कहा-लंबी अवधि में ये स्टॉक्स कर सकते हैं कमाल

सितंबर 2024 के आखिर से मार्केट में गिरावट जारी है। इस गिरावट ने निवेशकों को परेशान कर दिया है। खासकर नए निवेशक काफी बैचेन हैं, जिन्होंने पहले कभी मार्केट में बड़ा करेक्शन नहीं दिखा है। ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर का कहना है कि इनवेस्टर्स मार्केट में गिरावट के मौके का इस्तेमाल लंबी अवधि के निवेश के लिए कर सकते हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 26, 2025 पर 10:02 AM
प्रभुदास लीलाधर ने Nifty के लिए 25689 का टारगेट दिया, कहा-लंबी अवधि में ये स्टॉक्स कर सकते हैं कमाल
प्रभुदाल लीलाधर का मानना है कि शॉर्ट-टर्म में मार्केट में उतारचढ़ाव जारी रहेगा। मार्च तिमाही के बाद बाजार में स्थिरता लौट सकती है।

अगर आप मार्केट को लेकर किसी तरह की दुविधा में हैं तो ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर की रिपोर्ट से आपको मदद मिल सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने निफ्टी 50 का बेस टारगेट 6 फीसदी घटाकर 25,689 प्वाइंट्स कर दिया है। पहले उसने 27,172 प्वाइंट्स का बेस टारगेट दिया था। उसने निफ्टी का अर्निंग्स प्रति शेयर (ईपीएस) टारगेट भी घटाया है। इसका मतलब यह है कि मार्केट में रिकवरी तो आएगी, लेकिन उसकी रफ्तार सुस्त होगी। प्रभुदास लीलाधर का कहना है कि बुल रन की स्थिति में निफ्टी का टारगेट अब 27,041 होगा। पहले उसने बुल रन की स्थिति में निफ्टी के लिए 29,263 रुपये का टारगेट दिया था।

लंबी अवधि के लिहाज से इनवेस्ट करने की सलाह

प्रभुदास लीलाधर ने 25 फरवरी को आई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इनवेस्टर्स को लंबी अवधि के लिहाज से निवेश करना चाहिए। उन्हें निवेश के लिए सोचसमझ कर शेयरों का चुनाव करना चाहिए। इससे पहले ब्रोकरेज फर्म ने 10 जनवरी को अपनी रिपोर्ट जारी की थी। तब से निफ्टी करीब 5 फीसदी गिर गया है। कमजोर कंज्यूमर डिमांड, रुपये में कमजोरी और जियोपॉलिटिकल वजहों से निफ्टी में गिरावट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया है।

लिक्विडिटी बढ़ाने के उपायों का दिखेगा असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें