Prashant Jain के टॉप पिक्स के बारे में जानना चाहते हैं? उनके फंड में शामिल स्टॉक्स की लिस्ट यहां देख लें

जैन के फंड में NTPC की हिस्सेदारी 3.1 फीसदी, REC की 3 फीसदी और Coal India की 0.5 फीसदी है। इसमें एनर्जी और यूटिलिटीज सेक्टर्स की हिस्सेदारी 13.4 फीसदी है। जैन का मानना है कि इस सेक्टर की वैल्यूएशन अच्छी है और ग्रोथ के आसार बेहतर हैं। जैन के फंड में कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी और इंडस्ट्रियल्स/कैपेक्स की भी अच्छी हिस्सेदारी है

अपडेटेड Oct 20, 2023 पर 4:43 PM
जैन ने एचडीएफसी एएमसी में भी निवेश किया है। इसका वेटेज उनके पोर्टफोलियो में 2.6 फीसदी है। जैन का मानना है कि इंडिया में फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की सीमित पहुंच, ग्रोथ की अच्छी संभावना और सही वैल्यूएशन की वजह से यह सेक्टर आकर्षक दिखता है।

दिग्गज वैल्यू इनवेस्टर और HDFC AMC के पूर्व सीआईओ प्रशांत जैन (Prashant Jain) ने धारा की उल्टी दिशा में चलना जारी रखा है। हम बात कर रहे हैं उनके कंटेरेरियन बेट्स (Contrarian bets) की। उनके अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड 3P Investment Managers को देखने पर इसका पता चलता है। मनीकंट्रोल ने 3P India Equity Fund के सितंबर की फैक्ट शीट देखी है। इससे पता चला कि जैन ने एनटीपीसी, REC और Coal India में निवेश किया है। इस फंड का साइज करीब 5,800 करोड़ रुपये है।

एनर्जी और यूटिलिटी शेयरों की वैल्यूएशन अट्रैक्टिव

जैन के फंड में NTPC की हिस्सेदारी 3.1 फीसदी, REC की 3 फीसदी और Coal India की 0.5 फीसदी है। इसमें एनर्जी और यूटिलिटीज सेक्टर्स की हिस्सेदारी 13.4 फीसदी है। जैन का मानना है कि इस सेक्टर की वैल्यूएशन अच्छी है और ग्रोथ के आसार बेहतर हैं। जैन के फंड में कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी और इंडस्ट्रियल्स/कैपेक्स की भी अच्छी हिस्सेदारी है।


इन शेयरों पर लगाया दांव

इस दिग्गज फंड मैनेजर का मानना है कि लोगों की इनकम बढ़ने का फायदा इस सेक्टर को मिलेगा। उन्हें प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2000 डॉलर से ऊपर पहुंच जाने की उम्मीद है। जहां तक इंडस्ट्रियल्स का मानना है तो इसे सरकार की पॉलिसी का फायदा मिल रहा है। हाल में मनीकंट्रोल से बातचीत में जैन ने कहा था कि मीडियम से लॉन्ग टर्म में इंडियन इकोनॉमी का आउटलुक बहुत स्ट्रॉन्ग है। हर कोई इंडिया स्टोरी को लेकर बहुत पॉजिटिव है। जैन ने जिन स्टॉक्स पर बड़ा दांव लगाया है, उनमें M&M(3%), Maruti Suzuki(2%), Zomato(%), IndiGo(1.8%), L&T(3.7%), 3M India(1.5%) और Kalptaru Projects(1.1%) शामिल है।

एचडीएफसी बैंक पर लगाया है दांव

जैन के फंड का निवेश Landmark Cars, Wonderla Holidays, Senco Gold, Anup Engineering, RR Kable, Dynamatic Technologies और Centum Electronics के स्टॉक्स में भी है। अगर बैंक की बात करें तो उन्होंने HDFC Bank में बड़ा निवेश किया है। इसमें जैन के फंड का 9.3 फीसदी निवेश है। जैन का मानना है कि एचडीएफसी बैंक का मार्केट शेयर बढ़ता रहेगा। लेकिन इसकी रफ्तार कुछ सुस्त रहेगी, जिसकी वजह बैंकिंग सेक्ट में बढ़ती प्रतियोगिता है। लेकिन, उन्हें एचडीएफसी बैंक की वैल्यूएशन अच्छी रहने की उम्मीद है।

एचडीएफसी बैंक में मैनेजमेंट चेंज के अच्छे नतीजे दिखेंगे

HDFC Bank और HDFC के मैनेजमेंट चेंज के बारे में उन्होंने कहा कि सभी कंपनियों में मैनेजमेंच में बदलाव होता है। एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के विलय का असर छोटी अवधि में दिख सकता है। मार्केट इस बात को अच्छी तरह समझता है। इस विलय का लंबी अवधि में अच्छी नतीजे देखने को मिलेंगे। जैन के पोर्टफोलियो में ICICI Bank भी शामिल है, जिसमें 8.2 फीसदी का निवेश किया गया है। SBI के स्टॉक्स में 7.5 फीसदी निवेश है।

HDFC AMC में भी निवेश

जैन ने एचडीएफसी एएमसी में भी निवेश किया है। इसका वेटेज उनके पोर्टफोलियो में 2.6 फीसदी है। जैन का मानना है कि इंडिया में फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की सीमित पहुंच, ग्रोथ की अच्छी संभावना और सही वैल्यूएशन की वजह से यह सेक्टर आकर्षक दिखता है। इस फंड ने एसबीआई लाइफ में भी निवेश किया है। इसमें उसका 1.3 फीसदी निवेश है। हेल्थकेयर में जैन के फंड ने Cipla, Sun Pharma, IPCA और अरोबिंदो फार्मा में निवेश किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।