Pre-Budget Picks: बजट में धमाल मचाएंगे ये शेयर, एक्सपर्ट्स के सुझाए शानदार कॉल में लगाए दांव

Union budget 2026: बजट आने में अब बस चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में हर किसी के दिल में है कि बजट में किन शेयरों पर दांव लगाया जाए। CNBC आवाज़ आपकी ये मुश्किल हल करेगा। इसके लिए हम लेकर आए हैं प्री-बजट पिक्स

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 5:10 PM
Story continues below Advertisement
WAVESSTRATEGY.COM के आशीष क्याल ने HEROMOTO के शेयर पर दांव लगाने की सलाह दी है।

Union budget 2026: बजट आने में अब बस चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में हर किसी के दिल में है कि बजट में किन शेयरों पर दांव लगाया जाए। CNBC आवाज़ आपकी ये मुश्किल हल करेगा। इसके लिए हम लेकर आए हैं प्री-बजट पिक्स। इसमें हमार एक्सपर्ट रोज आपको देंगे शानदार कॉल जो बजट से पहले और बाद में धमाल दिखा सकती है। आइए जानते है एक्सपर्ट्स किन शेयरों पर बुलिश नजर आ रहे है।

गौरांग शाह की प्री-बजट पिक्स

GEOJIT INVESTMENTS के गौरांग शाह को फार्मा सेक्टर से Mankind Pharma का शेयर चुना है। उनका मानना है कि बजट में सरकार डायनोस्टिक सेक्टर को लेकर अपना रुझान सकारात्मक रख सकती है। R&D के चलते कंपनी आने वाले समय में काफी सारे प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। लिहाजा इस स्टॉक में 2600 रुपये से ज्यादा के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।


प्रकाश गाबा की प्री-बजट पिक्स

प्रकाशगाबा डॉटकॉम के प्रकाश गाबा ने प्री-बजट पिक्स के तौर पर Godrej Consumer का शेयर चुना है। उनका मानना है कि 1200 के आसपास अच्छा ब्रेकआउट बना हुआ है, जो आगे अपमूव दिखा सकता है। स्टॉक में 1220 रुपये का स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। बजट में यह शेयर 1400 रुपये का टारगेट दिखा सकता है।

आशीष क्याल की प्री-बजट पिक्स

WAVESSTRATEGY.COM के आशीष क्याल ने HEROMOTO के शेयर पर दांव लगाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि चार्ट पैटर्न के लिहाज से शेयर काफी अच्छा लग रहा है। HEROMOTO के स्टॉक में 5500 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 7200 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है

Union Budget 2026: एआई में ग्लोबल इनवेस्टमेंट अट्रैक्ट करने के लिए इनसेंटिव का ऐलान कर सकती है सरकार

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।