Premier Explosives Shares: प्रीमियर एक्सप्लोसिव के शेयरों में आज 22 अप्रैल को तूफानी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करीब 9.6% तक उछल गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को 350.23 करोड़ रुपये का बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है।
Premier Explosives Shares: प्रीमियर एक्सप्लोसिव के शेयरों में आज 22 अप्रैल को तूफानी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करीब 9.6% तक उछल गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को 350.23 करोड़ रुपये का बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है।
प्रीमियर एक्सप्लोसिव ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में उसे यह ऑर्डर एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक से मिला है और इसके तहत डिफेंस प्रोडक्ट्स की सप्लाई की जाएगी। इस कॉन्ट्रैक्ट को दो साल की अवधि में पूरा किया जाएगा। यह ऑर्डर कंपनी के एक्सपोर्ट सेगमेंट में ऑर्डर बुक को मजबूत करने वाला एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह ऑर्डर किसी भी तरह से रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन से नहीं जुड़ा है। साथ ही, प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप का उस विदेशी संस्था में कोई हित नहीं है, जिसने यह ऑर्डर दिया है।
शेयर में तेजी
ऑर्डर की खबर के बाद कंपनी के शेयर 9.6% उछलकर 544.8 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गए। हालांकि बाद में इसमें थोड़ी मुनाफावसूली देखी गई। दोपहर 1:49 बजे तक शेयर 536.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले सत्र के मुकाबले अब भी 7.89% की बढ़त दिखाता है।
पिछले एक महीने में दमदार रिटर्न
प्रीमियर एक्सप्लोसिव के शेयरों ने हाल के समय में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले एक महीने में स्टॉक 35.5% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है, जिससे निवेशकों का भरोसा इस कंपनी पर बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि 2026 में अब तक यह शेयर महज 4.5 फीसदी ही बढ़ा है।
यह भी पढ़ें- Realty Stocks: अप्रैल में अब तक 40% चढ़ा यह शेयर, छह साल का बेस्ट महीना, Q4 रिजल्ट पर भागा 12% ऊपर
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।