Realty Stocks: अप्रैल में अब तक 40% चढ़ा यह शेयर, छह साल का बेस्ट महीना, Q4 रिजल्ट पर भागा 12% ऊपर

Realty Stocks: यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल दी जा रही है जिसके लिए यह महीना छह साल का बेस्ट साबित होने जा रहा है क्योंकि इस महीने यह 40% चढ़ चुका है और इससे पहले करीब छह साल पहले अगस्त 2020 में यह 41% मजबूत हुआ था। वहीं आज इंट्रा-डे में यह जिस स्पीड से ऊपर भागा, वह भी पिछले साल सितंबर के बाद से सबसे तेज स्पीड रही। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और इस तेजी की वजह

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement
मार्च 2026 तिमाही में Sunteck Realty की प्री-सेल्स सालाना आधार पर 22% बढ़कर ₹1,064 करोड़ पर पहुंच गई। साथ ही इसका कलेक्शंस भी इस दौरान 39% उछलकर ₹432 करोड़ पर पहुंच गया।

Realty Stocks: मुंबई के रियल एस्टेट डेवलपर सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty) ने आज कमजोर मार्केट में भी तगड़ा धमाल मचाया। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब 1% तक टूट गए तो दूसरी तरफ सनटेक रियल्टी के शेयर 12% तक उछल पड़े। इसके शेयरों में यह तेजी कंपनी के कारोबारी नतीजे पर आई, जिसे इसने पिछले कारोबारी दिन 21 अप्रैल को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद पेश किया था। इसके धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर सनटेक रियल्टी के शेयर पिछले साल सितंबर के बाद से सबसे तेज स्पीड से ऊपर चढ़ा। पिछले साल सितंबर में यह 15% की रफ्तार से ऊपर चढ़ा था।

आज बीएसई पर यह 5.42% की बढ़त के साथ ₹359.85 (Sunteck Realty Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 12.03% उछलकर ₹382.40 तक पहुंच गया था। आज के इंट्रा-डे हाई के हिसाब से इस महीने अप्रैल में अब तक यह 40% से भी अधिक ऊपर चढ़ चुका है जोकि किसी महीने इसके शेयरों के लिए छह साल में सबसे तेज उछाल है। इससे पहले अगस्त 2020 में यह 41% मजबूत हुआ था।

कैसी रही Sunteck Realty के लिए मार्च तिमाही?


मार्च 2026 तिमाही में सनटेक रियल्टी की प्री-सेल्स सालाना आधार पर 22% बढ़कर ₹1,064 करोड़ पर पहुंच गई। साथ ही इसका कलेक्शंस भी इस दौरान 39% उछलकर ₹432 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो सनटेक रियल्टी की प्री-सेल्स सालाना आधार पर 25% बढ़कर ₹3,157 करोड़ पर पहुंच गई तो साथ ही कलेक्शंस भी इस दौरान 14% बढ़कर ₹1,433 करोड़ पर पहुंच गया।

मार्च 2026 तिमाही में सनटेक रियल्टी का नेट कैश फ्लो सरप्लस सालाना आधार पर 48% बढ़कर ₹552 करोड़ पर पहुंच गया तो वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की ग्रास डेवलपमेंट वैल्यू में ₹5 हजार करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का ईबीआईटीए यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 41% बढ़कर ₹97 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि ईबीआईटीए मार्जिन मार्च 2026 तिमाही में 33% से घटकर 29% पर आ गया लेकिन पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो यह 22% से बढ़कर 27% पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सनटेक रियल्टी के शेयरों मे निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 9 जून 2025 को बीएसई पर यह ₹478.30 के भाव पर था। यह इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 9 ही महीने में यह 43.49% टूटकर पिछले वित्त वर्ष 2026 के आखिरी कारोबारी दिन 30 मार्च 2026 को ₹270.30 के भाव पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Why Market Fall: Sensex में 640 अंकों की गिरावट, Nifty इन पांच वजहों से लाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।