बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव, चंबल फर्टिलाइजर, इंडस टावर्स, FACT और Syrma SGS Tech में शॉर्ट टर्म में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

Chambal Fertilizer पर राजेश पालवीय ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 290 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 10 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 15 से 17 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Oct 31, 2023 पर 11:29 AM
Story continues below Advertisement
Syrma SGS Tech पर नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 621 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव बनता दिखा। निफ्टी ऊपर से करीब सवा सौ प्वाइंट नीचे आया। निफ्टी की 19 हजार 100 के स्तरों को बचाने की कोशिश नजर आ रही है। लेकिन मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों का जलवा जारी है। दोनों इडेक्स आधा परसेंट से ज्यादा ऊपर चढ़कर कारोबार करते हुए नजर आये। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में राजेश पालवीय ने चंबल फर्टिलाइजर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने इंडस टावर्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने फैक्ट पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने सिरमा एसजीएल टेक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Chambal Fertilizer

    राजेश पालवीय ने Chambal Fertilizer के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 290 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 10 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 15 से 17 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Indus Towers Future


    मानस जायसवाल ने Indus Towers पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Indus Towers में 175 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 184 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 172 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Brokers Radar: डीएलएफ, एसआरएफ, एमजीएल, ओबेरॉय रियल्टी पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः FACT

    शिवांगी सरडा ने FACT पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि FACT में 744 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 780 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 725 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Syrma SGS Tech

    नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Syrma SGS Tech का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Syrma SGS Tech के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 621 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 735 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।