कमजोर ग्लोबल संकेतों से भारतीय बाजार में भी दबाव देखने को मिला। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट से ज्यादा गिरा। बैंक निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली। लेकिन हरे निशान के साथ मिडकैप और स्मॉल कैप outperform करते नजर आये। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने एबीबी इंडिया पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिल्पा राउत ने इंडियन होटल्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए बीएसई पर दांव लगाया। जबकि शर्मिला जोशी ने फिनिक्स मिल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः ABB India
प्रशांत सावंत ने ABB India के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 6850 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 137 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 250/275 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 125 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
शिल्पा राउत ने Indian Hotels पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Indian Hotels में 602 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 620 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 590 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः BSE Ltd
चंदन तापड़िया ने BSE Ltd पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि BSE Ltd में 2924 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3050/3080 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2880 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Phoenix Mills
शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से Phoenix Mills का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Phoenix Mills के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 3049 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 3300 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )