सेंसेक्स और निफ्टी पर दिख रहा दबाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

Indian Hotels के स्टॉक में शिवांगी सरडा ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 585 के स्ट्राइक वाली पुट 19 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 27 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 15 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड May 07, 2024 पर 11:17 AM
Kaynes Tech पर नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 2509 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बढ़त के साथ शुरुआत के बाद बाजार दबाव में आया। निफ्टी 22400 के नीचे फिसला। बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा नजर आई। INDIA VIX 14 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिवांगी सरडा ने इंडियन होटल्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने ब्रिटानिया पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए जुबिलेंट फूड पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने केयन्स टेक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Indian Hotels

    शिवांगी सरडा ने Indian Hotels के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 585 के स्ट्राइक वाली खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 19 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 27 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 15 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Britannia Future


    राजेश पालवीय ने Britannia पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Britannia में 5212 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 5340/5360 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5195 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Jubiland Food

    आशीष बहेती ने Jubiland Food पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Jubiland Food में 475 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 485 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 465 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Kaynes Tech

    नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Kaynes Tech का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Kaynes Tech के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 2509 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में बड़ा लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।