Get App

सेंसेक्स और निफ्टी पर दिख रहा दबाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

Indian Hotels के स्टॉक में शिवांगी सरडा ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 585 के स्ट्राइक वाली पुट 19 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 27 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 15 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 07, 2024 पर 11:17 AM
सेंसेक्स और निफ्टी पर दिख रहा दबाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव
Kaynes Tech पर नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 2509 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बढ़त के साथ शुरुआत के बाद बाजार दबाव में आया। निफ्टी 22400 के नीचे फिसला। बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा नजर आई। INDIA VIX 14 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिवांगी सरडा ने इंडियन होटल्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने ब्रिटानिया पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए जुबिलेंट फूड पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने केयन्स टेक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Indian Hotels

शिवांगी सरडा ने Indian Hotels के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 585 के स्ट्राइक वाली खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 19 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 27 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 15 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Britannia Future

राजेश पालवीय ने Britannia पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Britannia में 5212 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 5340/5360 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5195 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें