निफ्टी पर लगतार सातवें दिन दिख रहा दबाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

Cipla पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 1200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 34.15 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 48/50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 24 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 11:59 AM
Escorts Kubota पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 3227 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार का मूड बिगाड़ा। निफ्टी लगातार सातवें दिन दबाव के साथ 19600 के नीचे आया। HDFC BANK, ICICI BANK, INFOSYS और ITC ने बाजार पर प्रेशर बनाया। बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा दिख रही है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने सिप्ला पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने एस्ट्रल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने मैरिको पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने एस्कॉर्ट्स कुबोटा पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Cipla

    प्रशांत सावंत ने Cipla के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 1200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 34.15 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 48/50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 24 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Astral Future


    सच्चितानंद उत्तेकर ने Astral पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Astral में 1933 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1970 से 2100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1894 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Broker's Radar: एसबीआई कार्ड, एबी कैपिटल, गोदरेज कंज्यूमर पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Marico

    राजेश सातपुते ने Marico पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Marico में 584 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 596/600 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 480 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Escorts Kubota

    संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Escorts Kubota का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Escorts Kubota के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 3227 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 3750 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।