आरबीआई पॉलिसी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी में दिखा दबाव, इन चार स्टॉक्स में खरीदारी करने पर होगी तगड़ी कमाई

Kalyan Jewellers के स्टॉक में JM Financial की सोनी पटनायक ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 750 के स्ट्राइक वाली कॉल 20.25 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 25/28 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 12 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Dec 06, 2024 पर 11:31 AM
Story continues below Advertisement
Jyothy Lab पर Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 417 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: आरबीआई पॉलिसी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। फिलहाल सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी सपाट कारोबार करते नजर आ रहे हैं। बैंकिंग स्टॉक्स में पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए सोनी पटनायक ने कल्याण ज्वेलर्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने संवर्धन मदरसन पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए पावर ग्रिड पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने ज्योति लैब पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Kalyan Jewellers

JM Financial की सोनी पटनायक ने Kalyan Jewellers के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 750 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 20.25 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25/28 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 12 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Samvardhana Motherson Future


Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Samvardhana Motherson में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Samvardhana Motherson में 299 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 310 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 290 रुपये पर लगाएं।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Power Grid

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने Power Grid पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Power Grid में 332 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 336-342 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 325 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Jyothy Lab

Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Jyothy Lab का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Jyothy Lab के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 417 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 500 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।