Get App

आरबीआई पॉलिसी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी में दिखा दबाव, इन चार स्टॉक्स में खरीदारी करने पर होगी तगड़ी कमाई

Kalyan Jewellers के स्टॉक में JM Financial की सोनी पटनायक ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 750 के स्ट्राइक वाली कॉल 20.25 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 25/28 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 12 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 06, 2024 पर 11:31 AM
आरबीआई पॉलिसी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी में दिखा दबाव, इन चार स्टॉक्स में खरीदारी करने पर होगी तगड़ी कमाई
Jyothy Lab पर Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 417 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: आरबीआई पॉलिसी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। फिलहाल सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी सपाट कारोबार करते नजर आ रहे हैं। बैंकिंग स्टॉक्स में पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए सोनी पटनायक ने कल्याण ज्वेलर्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने संवर्धन मदरसन पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए पावर ग्रिड पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने ज्योति लैब पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Kalyan Jewellers

JM Financial की सोनी पटनायक ने Kalyan Jewellers के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 750 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 20.25 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25/28 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 12 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Samvardhana Motherson Future

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Samvardhana Motherson में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Samvardhana Motherson में 299 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 310 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 290 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें