Get App

Pricol से अलग होगा ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार, प्रमोटर ₹1663 करोड़ में Warburg Pincus को बेचेंगे हिस्सा

इस योजना के तहत, Pricol के पात्र शेयरधारकों को पेरेंट कंपनी में उनके पास मौजूद हर एक इक्विटी शेयर के बदले 'प्रिकोल ऑटोटेक' का एक इक्विटी शेयर मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित अधिग्रहण, डीमर्जर के प्रभावी होने और जरूरी रेगुलेटरी व अन्य मंजूरियां मिलने पर निर्भर करेगा

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 14, 2026 पर 9:36 AM
Pricol से अलग होगा ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार, प्रमोटर ₹1663 करोड़ में Warburg Pincus को बेचेंगे हिस्सा
सौदे के पूरा होने पर वारबर्ग पिंकस, डीमर्ज्ड एंटिटी में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बन जाएगी।

प्रिकोल लिमिटेड (Pricol Ltd) के प्रमोटर कंपनी के ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार को एक अलग इकाई 'प्रिकोल ऑटोटेक' के रूप में अलग (डीमर्ज) कर रहे हैं। इसके बाद प्रमोटर उसमें अपनी पूरी 38.51 प्रतिशत हिस्सेदारी ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म 'वारबर्ग पिंकस' को बेच देंगे। यह डील ₹1,663.07 करोड़ में होगी। इसके बाद वारबर्ग पिंकस इस नई एंटिटी में पब्लिक शेयरधारकों से अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक 'ओपन ऑफर' लाएगी। सौदे के पूरा होने पर वारबर्ग पिंकस, डीमर्ज्ड एंटिटी में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बन जाएगी।

एक रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, प्रिकोल और वारबर्ग पिंकस ने संयुक्त रूप से घोषणा की है कि उन्होंने इस प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए पक्के समझौते (definitive agreements) कर लिए हैं। यह अधिग्रहण तब होगा, जब प्रिकोल का 'ड्राइवर इनफॉर्मेशन एंड कनेक्टेड व्हीकल सॉल्यूशंस' (DICVS) कारोबार 'प्रिकोल ऑटोटेक' के रूप में अलग हो जाएगा। फिर यह NSE और BSE पर लिस्ट होगा। यह प्रस्तावित अधिग्रहण, डीमर्जर के प्रभावी होने और जरूरी रेगुलेटरी व अन्य मंजूरियां मिलने पर निर्भर करेगा।

प्रिकोल लिमिटेड को इस प्रस्तावित सौदे से कोई रकम नहीं मिलेगी। ₹1,663.07 करोड़ तक की पूरी रकम प्रमोटर ग्रुप के उन सदस्यों और एंटिटीज को दी जाएगी, जो प्रिकोल ऑटोटेक में अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

शेयरहोल्डर्स के लिए क्या

सब समाचार

+ और भी पढ़ें