PM Modi Gift To Meloni: पीएम मोदी ने इटली में दिया गिफ्ट, इधर पारले इंडस्ट्रीज को मिलते-जुलते नाम का मिला फायदा, शेयर में लगा अपर सर्किट

PM Modi Gift To Meloni: प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को दिए गिफ्ट का असर इधर हजारों किलोमीटर दूर भारत में 20 मई को दिखा। पारले इंडस्ट्रीज का शेयर 12 बजे के बाद अचानक रॉकेट बन गया। लेकिन, इस कंपनी का कनेक्शन इस मेलोडी टॉफी से नहीं है। इस कंपनी को सिर्फ मिलते-जुलते नाम का फायदा मिला है

अपडेटेड May 20, 2026 पर 2:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पारले प्रोडक्ट्स मेलोडी चॉकलेट बनाती है। लेकिन, यह अभी शेयर बाजार में लिस्ट नहीं है।

PM Modi Gift To Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 देशों के अपने दौरे के आखिरी पड़ाव में रोम में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। उन्होंने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। इस मुलाकात की भारत ही नहीं बल्कि इटली में भी खूब चर्चा हो रही है। इधर, हजारों किलोमीटर दूर प्रधानमंत्री मोदी के इस गिफ्ट का असर 20 मई को भारत में दिखा।

सिर्फ मिलते-जुलते नाम का मिला फायदा

पारले इंडस्ट्रीज के शेयरों में 20 मई को अपर सर्किट लग गया। इसकी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इटली की प्रधानमंत्री के साथ एक वीडियो है, जिसमें उन्होंने रोम में मेलोडी टॉफी गिफ्ट में दी है। लेकिन, सच यह है कि सोशल मीडिया पर भले ही मेलोडी की चर्चा हो रही है, लेकिन इसका Parle Industries से कोई कनेक्शन नहीं है। पारले इंडस्ट्रीज के शेयरों में 20 मई को अपर सर्किट लग गया। मेलोडी बनाने वाली कंपनी पारले इंडस्ट्रीज नहीं बल्कि पारले प्रोडक्ट्स है।


मेलोडी बनाने वाली पारले शेयर बाजार में लिस्ट नहीं है

Parle Industries का मेलोडी कैंडीज या पारले के बिस्कुट या चॉकलेट जैसे प्रोडक्ट्स से कोई रिश्ता नहीं है। पारले-जी, मेलोडी, मोनैको, क्रैकजैक और हाइड एंड सीक जैसे बड़े ब्रांड्स वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स अभी शेयर बाजार में लिस्ट नहीं है।

इस कंपनी के बिजनेस में इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट शामिल

पारले इंडस्ट्रीज 1983 में बतौर एक्सप्रेस बॉटलर्स सर्विसेज रजिस्टर्ड हुई थी। बाद में इसका नाम बदलकर पारले सॉफ्टवेयर हो गया। इसका वास्तविक प्रमोटर पारले-बिसलेरी ग्रुप है। यह कंपनी स्वतंत्र रूप से ऑपरेट करती है। इसके बिजनेस में इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और पेपर वेस्ट रीसाइक्लिंग शामिल हैं।

पारले प्रोडक्ट्स की लिस्टिंग की खबरें कई बार आई हैं

पारले प्रोडक्ट्स का आईपीओ आने की खबर पहले कई बार आ चुकी है। लेकिन, कंपनी ने हमेशा इन खबरों का खंडन किया है। उसने कहा है कि अभी उसका पब्लिक इश्यू पेश करने का कोई प्लान नहीं है।

पारले प्रोडक्ट्स ने मामले पर दी प्रतिक्रिया

इस बीच, पारले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट एवं चीफ मार्केटिंग अफसर मयंक शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेलोडी टॉफी की गिफ्ट की पर प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इटली की प्रधानंत्री को मेलोडी टॉफी गिफ्ट में दी है, जो भारतीय प्रोडक्ट्स को वैश्विक मंच पर ले जाने का अच्छा तरीका है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को टॉफी गिफ्ट की

इटली पहुंचे पीएम मोदी ने 20 मई को पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट किया। इस खास पल का एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद।” वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी हंसते हुए कहती नजर आती हैं, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लाए हैं — मेलोडी।”

पीएम मोदी और मेलोनी की दोस्ती काफी पुरानी

इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की, जिसके बाद  'मेलोडी' की केमिस्ट्री की खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि, साल 2024 में G-7 की बैठक में दोनों नेताओं की बीच मुलाकात हुई थी। तब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो पोस्ट किया था।

मेलोडी की पहले भी हो चुकी है चर्चा

इस वीडियो में मेलोनी के साथ पीएम मोदी भी थे। मेलोनी ने इस वीडियो में मोदी और खुद को मेलोडी (Melodi) टीम बताया था। वहीं । मेलोनी और मोदी की मुलाकात के बाद ‘Melodi’ शब्द सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। दरअसल, यह शब्द MELONI के पहले तीन शब्द यानि MEL और MODI के आखिरी तीन शब्द यानि ODI से मिलकर बना है।

यह भी पढ़ें: Apollo Micro Systems Share: बाजार खुलते ही सरपट भागा डिफेंस कंपनी का यह शेयर, बीते एक साल में 165% उछाल 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।