Yes Bank के शेयरों में फीका रूझान, निवेश के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटजी

Yes Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक यस बैंक (Yes Bank) के शेयरों में आज मामूली फिसलन है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में इसमें अच्छी तेजी दिखी है। पांच दिनों में यह एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ

अपडेटेड Dec 07, 2022 पर 11:38 AM
Story continues below Advertisement
Yes Bank के शेयरों में पिछले कुछ समय से उठा-पटक चल रही है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Yes Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक यस बैंक (Yes Bank) के शेयरों में आज मामूली फिसलन है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में इसमें अच्छी तेजी दिखी है। पांच दिनों में यह एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। आज 7 दिसंबर की बात करें तो इसके शेयरों ने आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 17.65 रुपये का हाई लेवल और 17.35 रुपये का लो लेवल छुआ। एक कारोबार दिन पहले यह 17.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। यस बैंक के शेयरों में हालिया तेजी की वजह जेसी फ्लॉवर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ एक सौदा है जिसके तहत बैंक अपने 48 हजार करोड़ रुपये के बैड लोन को बेचेगी।

    क्या है Yes Bank और JC Flowers के बीच का सौदा

    यस बैंक ने अपने 48 हजार करोड़ रुपये के बैड लोन को जेसी फ्लॉवर्स एआरसी को बेचने के लिए सौदा किया है। जेसी फ्लॉवर्स ने इस बैड लोन को 11183 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह डील 15:85 नियम के तहत हुई है। इसका मतलब है कि डील पूरा होने के बाद जेसी फ्लावर्स ARC पूरी राशि का 15% यस बैंक को एडवांस में कैश के रूप में देगी जबकि बाकी 85% राशि सिक्योरिटी रिसिप्ट्स के रूप में होगी।


    इस तरह दिसंबर तिमाही के नतीजों में यस बैंक के वित्तीय नतीजों में 1,677.45 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कैश देखने को मिल सकता है। साथ ही बैड लोन जेसी फ्लावर्स ARC को ट्रांसफर होने के बाद इसके लोन बुक काफी मजबूत हो सकता है।

    Abans Holdings का आईपीओ का प्राइस बैंड तय, अगले हफ्ते खुलेगा इश्यू, चेक करें पूरी डिटेल्स

    Yes Bank के शेयरों में उठा-पटक जारी

    यस बैंक के शेयरों में पिछले कुछ समय से उठा-पटक चल रही है। इस महीने इसने 17.90 रुपये का हाई और 16.25 रुपये का लो लेवल छुआ है। 9 सितंबर 2022 को यह 18.20 रुपये के भाव पर था जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। इससे पहले 30 मार्च 2022 को यह 12.11 रुपये के भाव पर था जो 52 हफ्ते का रिकॉर्ड निचला स्तर है यानी कि महज पांच महीने में यह 50 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। हालांकि एक साल के हाई पर पहुंचने के बाद से अब तक यह करीब 4 फीसदी फिसल चुका है।

    निवेश के लिए क्या हो स्ट्रैटजी

    यस बैंक में निवेश के लिए 5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि वर्तमान स्तरों पर इस शेयर में कोई नई खरीद नहीं करनी चाहिए। रुचित के मुताबिक 18-18.50 के स्तर पर इस स्टॉक के लिए रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर यह लेवल पार होता है तो यस बैंक आगे और बढ़ सकता है। जिनके पास यस बैंक के शेयर हैं, उन्हें रुचित ने 18-18.50 के सपोर्ट के नीचे के स्टॉप लॉस के साथ बने रहने की सलाह दी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।