Get App

Yes Bank के शेयरों में फीका रूझान, निवेश के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटजी

Yes Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक यस बैंक (Yes Bank) के शेयरों में आज मामूली फिसलन है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में इसमें अच्छी तेजी दिखी है। पांच दिनों में यह एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 07, 2022 पर 11:38 AM
Yes Bank के शेयरों में फीका रूझान, निवेश के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटजी
Yes Bank के शेयरों में पिछले कुछ समय से उठा-पटक चल रही है।

Yes Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक यस बैंक (Yes Bank) के शेयरों में आज मामूली फिसलन है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में इसमें अच्छी तेजी दिखी है। पांच दिनों में यह एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। आज 7 दिसंबर की बात करें तो इसके शेयरों ने आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 17.65 रुपये का हाई लेवल और 17.35 रुपये का लो लेवल छुआ। एक कारोबार दिन पहले यह 17.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। यस बैंक के शेयरों में हालिया तेजी की वजह जेसी फ्लॉवर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ एक सौदा है जिसके तहत बैंक अपने 48 हजार करोड़ रुपये के बैड लोन को बेचेगी।

क्या है Yes Bank और JC Flowers के बीच का सौदा

यस बैंक ने अपने 48 हजार करोड़ रुपये के बैड लोन को जेसी फ्लॉवर्स एआरसी को बेचने के लिए सौदा किया है। जेसी फ्लॉवर्स ने इस बैड लोन को 11183 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह डील 15:85 नियम के तहत हुई है। इसका मतलब है कि डील पूरा होने के बाद जेसी फ्लावर्स ARC पूरी राशि का 15% यस बैंक को एडवांस में कैश के रूप में देगी जबकि बाकी 85% राशि सिक्योरिटी रिसिप्ट्स के रूप में होगी।

इस तरह दिसंबर तिमाही के नतीजों में यस बैंक के वित्तीय नतीजों में 1,677.45 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कैश देखने को मिल सकता है। साथ ही बैड लोन जेसी फ्लावर्स ARC को ट्रांसफर होने के बाद इसके लोन बुक काफी मजबूत हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें