निफ्टी में 20,700 के बाद देखने को मिल सकती है मुनाफावसूली, आईटी सेक्टर में तेजी आने की उम्मीद : आशीष क्याल

एफएमसीजी सेक्टर पर बात करते हुए आशीष क्याल ने कहा कि कंसोलीडेशन का ब्रेकआउट देने के बाद एफएमसीजी सेक्टर में तेजी जारी रही है। वर्तमान में ये इंडेक्स 53,850 के करीब कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही ये राउंडिंग बॉटम पैटर्न बनता दिख रहा है। 54,350 से ऊपर की क्लोजिंग उक्त पैटर्न के ब्रेकआउट की पुष्टि कर सकता है और फिर रैली के एक नए चरण की उम्मीद की जा सकती है

अपडेटेड Dec 04, 2023 पर 7:03 PM
Story continues below Advertisement
पूंजी बाजार का दो दशकों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले आशीष क्याल का कहना है कि बैंक निफ्टी में आने वाली किसी गिरावट का इस्तेमाल अच्छे में शेयरों में खरीदारी के लिए करना चाहिए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ऊपर की ओर निफ्टी 50 इंडेक्स 20,521 की तरफ जाता दिख सकता है जो इसका अगला गैन लेवल (Gann level) है। निफ्टी दिसंबर 2023 में 20,700 का स्तर छू सकता है। इसके बाद हमें इसमें कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। ये बातें वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ सीएमटी आशीष क्याल ने मनीकंट्रोल को दिए एक साक्षात्कार में कही हैं। उनका मानना है कि अगले कुछ महीनों में आईटी सेक्टर फोकस में रहेगा। ये सेक्टर बाजार की तेजी में लीड करता नजर आ सकता है। आईटी शेयरों और सेक्टर का ओवरऑल ट्रेंड बुलिश नजर आ रहा है।

    निफ्टी आईटी इंडेक्स फिलहाल 32,598 पर कारोबार कर रहा है। हम इसके 34,700 के स्तर तक जाने की उम्मीद कर सकते हैं। नीचे की ओर इस इंडेक्स के लिए 31,000 के स्तर के करीब सपोर्ट है।

    एफएमसीजी सेक्टर तेजी की उम्मीद


    एफएमसीजी सेक्टर पर बात करते हुए आशीष क्याल ने कहा कि कंसोलीडेशन का ब्रेकआउट देने के बाद एफएमसीजी सेक्टर में तेजी जारी रही है। वर्तमान में ये इंडेक्स 53,850 के करीब कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही ये राउंडिंग बॉटम पैटर्न बनता दिख रहा है। 54,350 से ऊपर की क्लोजिंग उक्त पैटर्न के ब्रेकआउट की पुष्टि कर सकता है और फिर रैली के एक नए चरण की उम्मीद की जा सकती है। जिसके बाद ये इंडेक्स 55,000 और इसके भी ऊपर जा सकता है।

    बैंक निफ्टी में गिरावट पर करें खरीद

    पूंजी बाजार का दो दशकों से ज्यादा अनुभव रखने वाले आशीष क्याल का कहना है कि बैंक निफ्टी में आने वाली किसी गिरावट का इस्तेमाल अच्छे में शेयरों में खरीदारी के लिए करना चाहिए। जब तक निफ्टी के लिए 44,200 के पास नेकलाइन सपोर्ट बरकरार है इसमें हर गिरावट में खऱीदारी करें। उनका मानना है कि बाजार में हमें आगे रोटेशनल बाइंग देखने को मिल सकती है। जिससे इंडेक्स को हाई लेवल पर बने रहने में मदद मिल सकती है।

    न्यू इंडिया एश्योरेंस में तेजी का ट्रेंड कायम

    न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के शेयरों पर बात करते हुए आशीष क्याल ने कहा कि न्यू इंडिया एश्योरेंस ने नवंबर में 95 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई। अगले कुछ दिनों में हम 209 रुपये के स्तर तक कुछ मुनाफावसूली की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि इससे आरएसआई इंडेक्स को ठंडा होने का समय भी मिलेगा। जिसके बाद नई तेजी की उम्मीद है। स्टॉक का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी तेजी का बना हुआ है।

    बीएचईएल अब ओवरबॉट जोन में

    बीएचईएल (भेल) के स्टॉक पर बात करते हुए आशीष क्याल ने कहा कि बीएचईएल में नवंबर के महीने में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। दिसंबर की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई। स्टॉक अब ओवरबॉट जोन में है। ऐसे में इस शेयर में किसी नई खरीद के लिए किसी शॉर्ट टर्म गिरावट का इंतजार करें।

    कैन फिन होम्स और और बजाज फिनसर्व में दिसंबर में होगी जोरदार कमाई

    कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) आशीष क्याल की दिसंबर महीनें की दो टॉप पिक्स हैं। उनका कहना है कि कैन फिन होम्स ने शुक्रवार के सत्र में कैन फिन होम्स ने कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है। ये कंसेलीडेशन 5 महीने तक चला। स्टॉक का वॉल्यूम बढ़ रहा है। गति बढ़ रही है क्योंकि केएसटी (नो श्योर थिंग) सिग्नल लाइन के ऊपर घूमने के बाद शून्य लाइन के पास कारोबार कर रहा है। ऐसे में 817 रुपये से ऊपर जाने पर इस स्टॉक में 840-850 रुपये का टारगेट मिल सकता है। जबकि नीचे की ओर 784 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा है।

    Daily Voice : 2024 में 10-15% रिटर्न मिलने की उम्मीद नहीं, कम जोखिम के चलते लार्जकैप शेयर लग रहे अच्छे

    बजाज फिनसर्व पर आशीष क्याल ने कहा कि स्टॉक ने एक कप एंड हैंडल पैटर्न बनाया है। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में स्टॉक ने एक ब्रेकआउट दिया। लेकिन फॉलो अप बाइंग आनी बाकी है। इसका रुझान सकारात्मक दिख रहा है क्योंकि एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस) ने भी पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखाया है। आगे तेजी जारी रखने के लिए 1,690 रुपये से ऊपर का ब्रेक जरूरी है, जबकि नीचे की ओर, 1,580 रुपये पर निकटतम सपोर्ट है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।