ऊपर की ओर निफ्टी 50 इंडेक्स 20,521 की तरफ जाता दिख सकता है जो इसका अगला गैन लेवल (Gann level) है। निफ्टी दिसंबर 2023 में 20,700 का स्तर छू सकता है। इसके बाद हमें इसमें कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। ये बातें वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ सीएमटी आशीष क्याल ने मनीकंट्रोल को दिए एक साक्षात्कार में कही हैं। उनका मानना है कि अगले कुछ महीनों में आईटी सेक्टर फोकस में रहेगा। ये सेक्टर बाजार की तेजी में लीड करता नजर आ सकता है। आईटी शेयरों और सेक्टर का ओवरऑल ट्रेंड बुलिश नजर आ रहा है।
