F&O एक्सपायरी वाले हफ्ते में निफ्टी में मुनाफावसूली मुमकिन, जुलाई के पहले हफ्ते से बाजार में आएगी तेजी: आशीष क्याल
इलियट वेव्स और टाइम साइकल पर अपनी विशेषज्ञता के लिए पहचाने जाने वाले चार्टर्ड मार्केट टेक्नीशियन आशीष को एक्साइड इंडस्ट्रीज और बीएसई में तेज बदलाव आने की उम्मीद दिख रही है। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि इलियट वेव पैटर्न के मुताबिक दोनों स्टॉक अपने तीसरे तेज लहर में नजर आ रहे हैं जो आमतौर पर सबसे मजबूत लहर होती है। बीएसई में 660 रुपए का टारगेट देखने को मिल सकता है। स्टॉक के लिए 570 रुपए के करीब सपोर्ट है
निकट अवधि में, बैंक निफ्टी को 43.200 पर सपोर्ट और 44,050 के पास रजिस्टेंस है। बैंकिंग इंडेक्स को तेजी पकड़ने के लिए 44050 के इस पड़ाव को पार करना होगा
कुछ मुनाफावसूली के बाद हमें जुलाई के पहले सप्ताह से निफ्टी 50 इडेक्स में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है। निफ्टी के 18800 से ऊपर जाने पर 19111 का रास्ता खुलेगा जो कि इलियट वेव के अनुसार 5वां वेव टारगेट है। ये बातें वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स (Waves Strategy Advisors) के आशीष क्याल ने मनीकंट्रोल को दिए गए एक इंटरव्यू में कही हैं। अलग-अलग सेक्टरों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बाजार में शॉर्ट टर्म करेक्शन संभव है लेकिन निफ्टी सीपीएसई के लिए मध्यम अवधि का आउटलुक तेजी का ही नजर आ रहा है।
एक्साइड इंडस्ट्रीज और बीएसई में तेजी की संभावना
इलियट वेव्स और टाइम साइकल पर अपनी विशेषज्ञता के लिए पहचाने जाने वाले चार्टर्ड मार्केट टेक्नीशियन आशीष को एक्साइड इंडस्ट्रीज और बीएसई में तेज बदलाव आने की उम्मीद दिख रही है। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि इलियट वेव पैटर्न के मुताबिक दोनों स्टॉक अपने तीसरे तेज लहर में नजर आ रहे हैं जो आमतौर पर सबसे मजबूत लहर होती है। बीएसई में 660 रुपए का टारगेट देखने को मिल सकता है। स्टॉक के लिए 570 रुपए के करीब सपोर्ट है। वहीं, एक्साइड इंडस्ट्रीज में 260 रुपए का टारगेट देखने को मिल सकता है। स्टॉक के लिए 215 रुपए के करीब सपोर्ट है।
निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 18460 के स्तर के करीब सपोर्ट
बाजार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि निफ्टी 50 इंडेक्स ने 22 जून को 18,886 का स्तर छुआ और केवल एक अंक से लाइफ टाइम हाई को पार करने से चूक गया। फिर भी क्लोजिंग बेसिस पर निफ्टी 21 जून को 18856 के अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा है। 18887 के रजिस्टेंस को तोड़ने के लिए कई प्रयास किए गए हैं लेकिन ऊपरी स्तरों से दबाव आ गया है।
बैंक निफ्टी भी पिछले हफ्ते सपोर्ट देने में नाकाम रहा है। इसलिए, निकट अवधि में हम कुछ दिनों के लिए कंसोलीडेशन या मुनाफावसूली देख सकते हैं। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई की ओर बढ़ने का एक और प्रयास हो सकता है। निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 18460 के स्तर के करीब सपोर्ट है।
निफ्टी में एक्सपायरी वाले सप्ताह में हो सकती है मुनाफावसूली
बाजार में हमें एक शॉर्ट टर्म टाइम साइकिल देखने को मिल रहा है जो 6 जुलाई, 2023 से तेजी का रुख पकड़ेगा। ऐसे में कुछ प्रॉफिट बुकिंग के बाद हम जुलाई के पहले सप्ताह में फिर से बाजार को तेजी पकड़ने की कोशिश करते देख सकते हैं। निफ्टी के 18800 से ऊपर जाने पर 19111 के लिए लक्ष्य खुलेंगे। ये इलियट वेव के मुताबिक 5वां वेव लक्ष्य है। ऐसे में दोबारा तेजी पकड़ने से पहले निफ्टी में एक्सपायरी वाले सप्ताह में मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है।
किसी तेजी के पहले बैंक निफ्टी में कंसोलीडेशन मुमकिन
बैंक निफ्टी ने 30 मई, 2023 को निफ्टी से काफी पहले अपने ऑल टाइम हाई को छू लिया था, लेकिन तब से इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 43600 के करीब कारोबार कर रहा है और मंथली एक्सपायरी वाले हफ्ते में 44500 से ऊपर जाना मुश्किल लग रहा है। किसी तेजी के पहले बैंक निफ्टी में हमें कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है और इस दौरान ये 43200 के स्तर के करीब दिख सकता है।
एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक जैसे कुछ बैंकिंग शेयरों में पिछले हफ्ते में करेक्शन देखने को मिला। जबकि एचडीएफसी बैंक वापस ऊपर जाने में कामयाब रहा है, जिसके चलते बैंक निफ्टी में साइडवेज कंसोलीडेशन देखने को मिला है। निकट अवधि में, बैंक निफ्टी को 43.200 पर सपोर्ट और 44,050 के पास रजिस्टेंस है। बैंकिंग इंडेक्स को तेजी पकड़ने के लिए 44050 के इस पड़ाव को पार करना होगा।
निफ्टी सीपीएसई के लिए मध्यम अवधि का आउटलुक तेजी का
निफ्टी सीपीएसई इंडेक्स इस साल लगभग हर महीने नया हाई लगा रहा है। क्या अब यह ओवरबॉट हो गया है या फिर इसमें तेजी जारी रहेगी? इस सवाल पर आशीष ने कहा कि निफ्टी सीपीएसई इंडेक्स ने 22 जून को 3259 के उच्चतम स्तर को छुआ। उसके बाद इसमें मुनफावसूली आई। इंडेक्स में लगभग 15 कारोबारी सत्रों के बाद पिछले दिन के निचले स्तर से नीचे बंद होते दिखा है। डेली टाइम फ्रेम पर, हम पिछले सप्ताह के मोमेंटम में भी सुस्ती दिख रही।
इस इंडेक्स की मध्यम अवधि का रुझान सकारात्मक है और एक छोटे करेक्शन बाद इस इडेक्स में फिर से तेजी देखने को मिल रकती है। इसलिए, यहां से आने वाले किसी करेक्शन का इस्तेमाल मध्यम से दीर्घकालिक के लिए निवेश करने के लिए करना चाहिए। निफ्टी सीपीएसई इंडेक्स के लिए 3044 के करीब सपोर्ट है और जब तक यह स्तर बरकरार है तेजी का रुझान कामय रहेगा। संक्षेप में कहें तो शॉर्ट टर्म में इस इंडेक्स में करेक्शन आ सकता है। लेकिन निफ्टी सीपीएसई के लिए मध्यम अवधि का आउटलुक तेजी का ही है।
अदानी एंटरप्राइजेज में शॉर्ट टर्म में कमजोरी कायम रहने की उम्मीद
क्या आपको उम्मीद है कि अदानी एंटरप्राइजेज 26 मई को खत्म हुए हफ्ते में बनाए गए बड़े ट्रेडिंग रेंज को जल्द ही तोड़ देगा? क्या स्टॉक में रेंज ब्रेकआउट के बाद तेज रैली होगी? इस सवाल के जवाब में आशीष क्याल ने कहा कि शुक्रवार, 23 जून, 2023 को अदानी एंटरप्राइजेज ने कंसोलीडेशन रेंज से ब्रेक डाउन दिखाया। स्टॉक के लिए 2430 रुपये के करीब बड़ी बाधा है, जो इसका 20-डे मूविंग एवरेज भी है। नीचे की तरफ इसको 2000 रुपये के स्तर पर सपोर्ट है। ऐसा लगता है कि जब तक ये स्टॉक 2430 रुपये के स्तर से ऊपर नहीं जाता इसमें कमजोरी बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।