Get App

बाजार में मुनाफावसूली का मूड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, साएंट, भारत डायनेमिक्स और टीडी पावर में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

Hindustan Aeronautics के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 5100 के स्ट्राइक वाली कॉल 264 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 350 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 224 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड May 27, 2025 पर 11:55 AM
बाजार में मुनाफावसूली का मूड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, साएंट, भारत डायनेमिक्स और टीडी पावर में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा
TD Power पर SBI Securities के सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 479 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: निफ्टी आज फिर 25000 के स्तरों पर अटका। निफ्टी में मुनाफावसूली हावी हुई। निफ्टी करीब 270 प्वाइंट नीचे खिसक गया। IT और बैंक शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया। हालांकि मिडकैप-स्मॉलकैप संभलने की कोशिश में दिखाई दिये। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने साएंट पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए भारत डायनैमिक्स पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने टीडी पावर पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Hindustan Aeronautics

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Hindustan Aeronautics के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 5100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 264 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 350 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 224 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Cyient Future

Axis Securities के राजेश पालवीय ने Cyient में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Cyient में 1362 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1390 से 1405 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1340 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें