कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दिखी मुनाफावसूली, इन 4 स्टॉक्स में दांव लगाने से होगा तगड़ा मुनाफा

L&T Technology Services के स्टॉक में शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 5000 के स्ट्राइक वाली कॉल 102 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 155 से 200 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 70 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 21, 2024 पर 12:47 PM
MTAR Tech पर सिद्धार्थ भामरे ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1924 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार ऊंचाई पर खुलने के बाद इसमें ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी ऊपर से करीब 75 प्वाइंट नीचे लुढ़क गया। HDFC बैंक की कमजोरी ने बैंक निफ्टी पर भी दबाव बनाया। लेकिन मिडकैप स्मॉलकैप इंडेक्स नई ऊचांई पर पहुंच गये। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने हीरो मोटोकॉर्प पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए परसिस्टेंट सिस्टम्स पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ भामरे ने एमटार टेक्नोलॉजी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः L&T Technology Services

शिल्पा राउत ने L&T Technology Services के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 5000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 102 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 155 से 200 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 70 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Hero MotoCorp Futures


प्रशांत सावंत ने Hero MotoCorp पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hero MotoCorp में 5539 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 5750 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5475 रुपये पर लगाएं।

Stocks on Broker's Radar: एंड्योरेंस टेक्नोलॉजी, बीकाजी, फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस, सुजलॉन एनर्जी, जोमैटो पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Persistent Systems

चंदन तापड़िया ने Persistent Systems पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Persistent Systems में 4042 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 4200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3940 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः MTAR Tech

सिद्धार्थ भामरे ने मिडकैप सेगमेंट से MTAR Tech का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि MTAR Tech के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1924 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 2514 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।