Promoter Holding: इन 10 मिडकैप शेयरों में प्रमोटर्स ने हिस्सेदारी घटाई, जानिए 1 महीने में कैसा रहा रिटर्न

Promoter Holding: Q1FY27 में 10 बड़ी मिडकैप कंपनियों में प्रमोटर्स ने हिस्सेदारी घटाई है। JSW Infrastructure में सबसे ज्यादा 9.7 प्रतिशत अंक की गिरावट आई। इस लिस्ट में NHPC, Premier Energies और JSW Energy जैसे शेयर भी शामिल हैं।

अपडेटेड Sep 04, 2026 पर 6:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पावर कंपनी JSW Energy में प्रमोटर हिस्सेदारी 2.9 प्रतिशत अंक कम हुई है।

Promoter Holding: प्रमोटर्स अपनी कंपनी के शेयर घटाएं तो निवेशकों की नजर उस पर जरूर जाती है। हालांकि, हर बार हिस्सेदारी घटना खराब संकेत नहीं होता। Q1FY27 में कई बड़ी मिडकैप कंपनियों में प्रमोटर होल्डिंग घटी है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी कंपनियां इस लिस्ट में शामिल हैं।

1. JSW Infrastructure

पोर्ट और लॉजिस्टिक्स कंपनी JSW Infrastructure में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा घटी है। रिपोर्ट के मुताबिक, Q1FY27 में प्रमोटर होल्डिंग 9.7 प्रतिशत अंक कम हुई। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 1.55% चढ़ा है।


2. NHPC

सरकारी बिजली कंपनी NHPC में प्रमोटर हिस्सेदारी 6 प्रतिशत अंक घटी है। 1975 में बनी कंपनी मुख्य रूप से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। पिछले एक महीने में इसका शेयर 3.53% टूट गया है।

3. Premier Energies

सोलर कंपनी Premier Energies में प्रमोटर हिस्सेदारी 5.5 प्रतिशत अंक घटी है। कंपनी सोलर सेल और मॉड्यूल बनाती है। पिछले एक महीने में इसका शेयर 1.24% नीचे आया है।

4. General Insurance Corporation of India

सरकारी री-इंश्योरेंस कंपनी GIC Re में प्रमोटर हिस्सेदारी 5 प्रतिशत अंक कम हुई है। कंपनी दूसरी बीमा कंपनियों को री-इंश्योरेंस कवर देती है। पिछले एक महीने में इसका शेयर 0.53% गिरा है।

5. Poonawalla Fincorp

NBFC कंपनी Poonawalla Fincorp में प्रमोटर हिस्सेदारी 4.9 प्रतिशत अंक घटी है। कंपनी कंज्यूमर और MSME समेत कई तरह के लोन देती है। पिछले एक महीने में इसका शेयर 1.44% टूटा है।

6. Altius Telecom Infrastructure Trust

टेलीकॉम टावर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Altius Telecom Infrastructure Trust में प्रमोटर हिस्सेदारी 4.5 प्रतिशत अंक घटी है। कंपनी देशभर में टेलीकॉम टावर और डिजिटल एसेट्स संभालती है। पिछले एक महीने में इसका शेयर 4.36% चढ़ा है।

7. Anthem Biosciences

फार्मा और बायोटेक कंपनियों को रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सेवाएं देने वाली Anthem Biosciences में प्रमोटर हिस्सेदारी 3.3 प्रतिशत अंक घटी है। पिछले एक महीने में इसका शेयर 17.49% चढ़ा है।

8. JSW Energy

पावर कंपनी JSW Energy में प्रमोटर हिस्सेदारी 2.9 प्रतिशत अंक कम हुई है। कंपनी बिजली उत्पादन के अलावा ट्रांसमिशन और ट्रेडिंग का भी कारोबार करती है। पिछले एक महीने में इसका शेयर 5.18% टूटा है।

9. Ajanta Pharma

फार्मा कंपनी Ajanta Pharma में प्रमोटर हिस्सेदारी 2.8 प्रतिशत अंक घटी है। कंपनी भारत के अलावा अमेरिका, अफ्रीका और एशिया में दवाएं बेचती है। पिछले एक महीने में इसका शेयर 1.61% चढ़ा है।

10. NLC India

सरकारी माइनिंग और पावर कंपनी NLC India में प्रमोटर हिस्सेदारी 2.7 प्रतिशत अंक घटी है। कंपनी लिग्नाइट माइनिंग और बिजली उत्पादन का कारोबार करती है। पिछले एक महीने में इसका शेयर 7.77% टूट गया है।

Gold Jewellery Price: 18, 14 या 9 कैरेट की ज्वेलरी कितने में बनेगी? समझिए पूरा कैलकुलेशन

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।