वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा यूनियन बजट 2026 पेश करने के बाद, सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 1 फरवरी को 5.5 प्रतिशत लुढ़का। इंडेक्स में शामिल सभी 12 शेयर लाल निशान में हैं। सबसे ज्यादा 8.6 प्रतिशत की गिरावट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में है। उसके बाद इंडियन बैंक है, जो 7.6 प्रतिशत गिरा है।
