PSU Bank Stocks: दो सरकारी बैंकिंग स्टॉक्स को बेचने की सलाह, गोल्डमैन सैक्स ने कमाई और डिपॉजिट पर चिंता जताई

PSU Bank Stocks: गोल्डमैन सैक्स ने सितंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद दो सरकारी बैंक शेयरों पर Sell रेटिंग बरकरार रखी है। आखिर ब्रोकरेज को इन बैंकों की कमाई और डिपॉजिट को लेकर चिंता क्यों है? जानिए टारगेट प्राइस और बाकी डिटेल।

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 5:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गोल्डमैन सैक्स ने बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB पर Sell रेटिंग बरकरार रखी है।

PSU Bank Stocks: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने सात सरकारी बैंकों के सितंबर तिमाही (Q2FY27) के बिजनेस अपडेट का आकलन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, PSU यानी सरकारी बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ में सुधार हुआ है। हालांकि, यह अभी भी पूरे बैंकिंग सिस्टम की रफ्तार से पीछे है। ऐसे में आगे की ग्रोथ सिर्फ लोन बढ़ाने पर नहीं, बल्कि डिपॉजिट जुटाने और फंडिंग लागत पर भी निर्भर करेगी।

गोल्डमैन सैक्स ने बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB पर Sell रेटिंग बरकरार रखी है। बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए टारगेट 245 रुपये है। वहीं, PNB के लिए 103 रुपये का टारगेट दिया गया है।

Bank of Baroda


गोल्डमैन सैक्स अभी बैंक ऑफ बड़ौदा को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं है। ब्रोकरेज ने शेयर को Sell रेटिंग दी है। इसका टारगेट 245 रुपये रखा है। यह मौजूदा भाव टारगेट करीब 5.4% ऊपर है।

बैंक के कारोबार में सुधार जरूर दिखा है। Q2FY27 में घरेलू लोन 13.5% बढ़े। डिपॉजिट भी 17% बढ़े। रिटेल लोन में करीब 19% की ग्रोथ रही। फिर भी गोल्डमैन सैक्स को आगे की कमाई को लेकर चिंता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, क्रेडिट कॉस्ट सामान्य हो सकती है। कुछ दूसरी कमाई भी घट सकती है। इससे बैंक की अर्निंग ग्रोथ पर असर पड़ सकता है।

Punjab National Bank

पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB पर भी गोल्डमैन सैक्स की राय नहीं बदली है। ब्रोकरेज ने शेयर पर Sell रेटिंग कायम रखी है। इसका टारगेट 103 रुपये है। PNB का मौजूदा भाव 111.92 रुपये है। यानी गोल्डमैन सैक्स के टारगेट के हिसाब से शेयर में करीब 8% गिरावट की गुंजाइश है।

Q2FY27 में PNB का घरेलू लोन 12.6% बढ़ा। पिछली तिमाही में यह ग्रोथ 12% थी। यानी लोन की रफ्तार थोड़ी बढ़ी है। लेकिन डिपॉजिट सिर्फ 9.4% बढ़े। यानी लोन तेजी से बढ़ रहे हैं और डिपॉजिट की रफ्तार पीछे है। Goldman Sachs इसी बात को लेकर सतर्क है।

बाकी सरकारी बैंक कैसे रहे?

गोल्डमैन सैक्स ने सात सरकारी बैंकों के आंकड़ों का आकलन किया है। इनमें UCO Bank की लोन ग्रोथ सबसे तेज 26% रही। इसके बाद Bank of India की 17.7%, Union Bank की 17.4% और Canara Bank की 16.8% ग्रोथ रही। Indian Bank की लोन ग्रोथ 16.6% रही।

गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि PSU बैंकों की बैलेंस शीट में सुधार दिख रहा है, लेकिन आगे शेयरों का प्रदर्शन इस बात पर निर्भर करेगा कि क्रेडिट ग्रोथ के साथ डिपॉजिट और कमाई कितनी मजबूत रहती है।

कैबिनेट का बड़ा फैसला! SMEs के लिए 10000 करोड़ रुपये के ग्रोथ फंड को मिली मंजूरी, इसके सीधे फायदे समझिए

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।