मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (एमओएफएसएल) के एनलिस्ट्स ने सरकारी बैंकों में शेयर प्राइस टारगेट को बढ़ाते हुए कहा है कि कमाई में बढ़ोतरी, बेहतर क्रेडिट ग्रोथ, मार्जिन में मजबूती और नियंत्रित क्रेडिट लागत के कारण सरकारी बैंक री-रेटिंग के लिए तैयार हैं। इस ब्रोकरेज फर्म ने लगभग सभी पीएसबी बैंकों पर 'buy'रेटिंग दी है।
मोतीलाल ओसवाल ने एसबीआई के शेयर प्राइस टारगेट को 700 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये प्रति शेयर कर दिया है जो 647 रुपये की पिछली क्लोजिंग से 23 फीसदी ज्यादा है। इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर प्राइस टारगेट को 240 रुपये से बढ़ाकर 280 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ये पिछली क्लोजिंग प्राइस (223 रुपये) से 25 फीसदी ज्यादा है। वहीं, इंडियन बैंक का शेयर प्राइस टारगेट 460 रुपये से बढ़ाकर 525 रुपये प्रति शेयर कर दिया है जो पिछली क्लोजिंग (443 रुपये) से 18.5 फीसदी की बढ़त दिखाता है।
मोतीलाल ओसवाल द्वारा यूनियन बैंक, केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के शेयर प्राइस टारगेट भी बढ़ा कर क्रमशः 150 रुपये (130 रुपये से), 550 रुपये (440 रुपये से) और 90 रुपये (75 रुपये से) कर दिए हैं। हालांकि, मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषकों ने पीएनबी के लिए 'न्यूट्रल' कॉल दी है क्योंकि वित्त वर्ष 2021 की अर्निंग टर्नएराउंड के बाद से पीएनबी ने 1 फीसदी रिटर्न-ऑन-एसेट (आरओए) का लक्ष्य हासिल नहीं किया है।
मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषकों का कहना है कि चुनिंदा सरकारी बैंक 1.2 फीसदी के RoA (रिटर्न ऑन एसेट) का गाइडेंस दे रहे हैं जबकि मोतीलाल ओसवाल के अर्निंग प्रोजेक्शन से संकेत मिलता है कि वित्त वर्ष 2025 का RoA (रिटर्न ऑन एसेट) 1-1.1 फीसदी के रेंज में रह सकता है, आगे इसमें और बढ़त की भी गुंजाइश है। मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषकों का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024-26 के दौरान सरकारी बैंकों की अर्निंग में सालाना आधार पर 21 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथा क्रेडिट लाग में भी बढ़त हो सकती है।
इस साल अब तक एसबीआई, बीओबी, केनरा बैंक, पीएनबी, यूनियन बैंक और इंडियन बैंक के शेयरों में 5-60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसकी तुलना में, इसी अवधि के दौरान निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 32 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।