PSU Stocks Price: इस सरकारी कंपनी का शेयर 33% चढ़ सकता है, नोमुरा ने दी खरीदने की सलाह

PSU Stocks Price: विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने 20 मई को अपनी रिपोर्ट में आईओसी के शेयर को अपनी टॉप पिक बताया है। उसने रिपोर्ट में इस शेयर में निवेश करने की वजहों के बारे में भी बताया है। 20 मई को बाजार में गिरावट के बीच इस शेयर में तेजी दिखी

अपडेटेड May 20, 2026 पर 11:12 AM
Story continues below Advertisement
20 मई को 10:30 बजे IOC का शेयर 0.58 फीसदी चढ़कर 135.78 रुपये पर चल रहा था।

PSU Stocks Price: शेयर बाजार में गिरावट के बीच अगर आप मुनाफ कमाना चाहते हैं तो आप नोमुरा की सलाह मान सकते हैं। विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने अपनी टॉप पिक बताया है। 20 मई को अपनी रिपोर्ट में उसने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) को नंबर वन पर रखा है।

20 मई को आईओसी के शेयर में तेजी

नोमुरा ने Indian Oil Corporation (IOC) के शेयरों को खरीदने (Buy) की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने आईओसी के मार्च तिमाही के नतीजों के बाद अपनी रिपोर्ट पेश की है। उसने इस शेयर के लिए 180 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर अपनी वर्तमान कीमत से 33 फीसदी चढ़ सकता है। बाजार में गिरावट के बावजूद 20 मई को आईओसी के शेयर में तेजी दिखी। 10:30 बजे यह शेयर 0.58 फीसदी चढ़कर 135.78 रुपये पर चल रहा था।


कंपनी को कपैसिटी बढ़ाने का मिलेगा फायदा

ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आईओसी को कपैसिटी बढ़ाने का फायदा मिलेगा। क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल है। ऐसे में प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मुकाबले आईओसी अच्छी स्थिति में दिख रही है। आईओसी सरकार की कंपनी है। यह पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की मार्केटिंग करती है। नोमुरा ने कहा है कि कंपनी को मार्च तिमाही में इनवेंट्री का फायदा मिला। इस वजह से EBITDA अनुमान से ज्यादा रहा।

दूसरे देशों से ऑयल-गैस खरीदने पर बढ़ाया फोकस

विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने यह भी कहा है कि आईओसी ऐसे समय अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है, जब क्रूड की कीमतें आसमान में चल रही हैं। कंपनी के लिए क्षमता बढ़ाने का इससे बेहतर दूसरा कोई समय नहीं हो सकता था। हालांकि, मार्च तिमाही के नतीजों के बाद आईओसी के मैनेजमेंट ने अर्निंग्स कॉल में कहा कि पश्चिम एशिया क्राइसिस की वजह से हाईड्रोकार्बन सप्लाई चेन को लेकर काफी अनिश्चितता पैदा हुई है। ऐसे में कंपनी ने क्रूड ऑयल और गैस की सप्लाई के लिए दुनिया के दूसरे देशों पर फोकस बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें: Share Markets: शेयर बाजार में बड़ी कमजोरी, जानिए अभी आपको किस तरह की स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल करना चाहिए

20 एनालिस्ट्स ने दी है शेयर को खरीदने की सलाह

IOC को कवर करने वाले 34 एनालिस्ट्स में से 20 ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। 7 एनालिस्ट्स ने इस शेयर को होल्ड करने यानी अपने पास बनाए रखने की सलाह दी है। 7 एनालिस्ट्स ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।