29th Motilal Oswal Wealth Creation Study : बाजार को नए ट्रेंड और थीम समझने के लिए मोतीलाल ओसवाल की सालाना वेल्थ क्रिएशन रिपोर्ट का बेसबी से इंतजार रहता है। मोतीलाल ओसवाल ने आज ही साल 2024 की ये रिपोर्ट जारी की है। इसमें ना सिर्फ पिछले 5 साल का विस्तार से अध्ययन किया गया है, बल्कि आगे की वेल्थ क्रिएशन थीम का रोडमैप भी पेश किया है। इस रिपोर्ट पर चर्चा के लिए खुद MOFSL के चेयरमैन और दिग्गज निवेशक रामदेव अग्रवाल सीएनबीसी-आवाज़ के स्टूडियो में मौजूद रहे।
