Get App

PSUs Stake Sale: 11 साल में सबसे अधिक शेयर बेचे सरकार ने, Offer for Sale के जरिए जुटाए ₹25,491 करोड़

PSUs Stake Sale: इस साल 2026 में सरकार धड़ाधड़ सरकारी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी हल्की कर रही है। ऑफर फॉर सेल के जरिए शेयरों की बिक्री से इस साल 2026 में अब तक सरकार को ₹25 हजार करोड़ से अधिक मिले हैं जो 11 साल में सबसे अधिक है। जानिए किन-किन कंपनियों में इस साल सरकार ने हिस्सेदारी हल्की है और एक्सपर्ट्स का क्या कहना है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 25, 2026 पर 9:07 AM
PSUs Stake Sale: 11 साल में सबसे अधिक शेयर बेचे सरकार ने, Offer for Sale के जरिए जुटाए ₹25,491 करोड़
PSUs Stake Sale: चालू वित्त वर्ष के लिए सरकार ने कुल विनिवेश लक्ष्य ₹80,000 करोड़ तय किया है। चूंकि पिछले कुछ वर्षों में मार्केट की परिस्थितियों के चलते विनिवेश लक्ष्य कई बार पूरे नहीं हो पाए थे, तो इसलिए सरकार इस बार शुरुआती महीनों में ही फटाफट विनिवेश पर जोर दे रही है।

PSUs Stake Sale: सरकार ने साल 2026 में अब तक OFS (ऑफर फॉर सेल) के जरिए आठ लिस्टेड सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर ₹25,491 करोड़ जुटाए हैं, जो साल 2015 के बाद से यानी 11 साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन और कच्चे तेल में उछाल के बीच बढ़ते सरकारी खर्च, सब्सिडी बोझ और राजकोषीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सरकार ताबड़तोड़ अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। साल 2015 में सरकार ने 5 लिस्टेड सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर ₹35,291 करोड़ जुटाए थे। अगर प्राइवेट कंपनियों में भी हिस्सेदारी बिक्री को जोड़ लें तो इस साल अब तक 24 लिस्टेड कंपनियों के शेयर बेचकर सरकार ₹29,445 करोड़ जुटा चुकी है जोकि साल 2024 में 28 कंपनियों के शेयरों की बिक्री से मिले ₹30,178 करोड़ और साल 2015 में 19 कंपनियों के शेयरों की बिक्री से मिले रिकॉर्ड ₹35,566 करोड़ से कम है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार ने इस साल सरकारी कंपनियो में विनिवेश की प्रक्रिया को पहले ही तेज कर दिया है। चालू वित्त वर्ष के लिए कुल विनिवेश लक्ष्य ₹80,000 करोड़ तय किया गया है। चूंकि पिछले कुछ वर्षों में मार्केट की परिस्थितियों के चलते विनिवेश लक्ष्य कई बार पूरे नहीं हो पाए थे, तो इसलिए सरकार इस बार शुरुआती महीनों में ही फटाफट विनिवेश पर जोर दे रही है।

इस साल किन कंपनियों के शेयर बेचे सरकार ने

सब समाचार

+ और भी पढ़ें